'मेरे साथ गलत हुआ' बोले सुनील पाल, मंच पर बुलाकर छीना गया माइक

स्टेज पर सम्मान के लिए बुलाए गए सुनील पाल को बोलने तक नहीं दिया गया. वो बार-बार विनती करते रहे लेकिन आयोजक ने उनकी एक न सुनी, आखिर सुनील के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया गया. वायरल वीडियो के बाद कॉमेडियन ने पूरा सच बताया है.

Advertisement
मेरी बेइज्जती हुई- सुनील पाल का छलका दर्द (Photo: ITG) मेरी बेइज्जती हुई- सुनील पाल का छलका दर्द (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

कॉमेडियन सुनील पाल हाल ही में एक वीडियो से चर्चा में आए, जब उन्हें सम्मान देकर मंच से उतर जाने को कहा गया. जो शाम उनके लिए खुशी और सम्मान से भरी होनी चाहिए थी, वो अचानक गम और जिल्लत में बदल गई. वीडियो वायरल होने के बाद सुनील ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि सारी बात पता लगाने के बाद वो वहां एक पल भी नहीं रुके. उन्हें बहुत अपमानित महसूस हुआ.

Advertisement

सुनील की क्यों की गई बेइज्जती?

वीडियो में दिखता है कि सुनील पाल को स्टेज पर बुलाया जाता है, उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया जाता है और सम्मानित किया जाता है. लेकिन कुछ ही पलों में माहौल बदल जाता है, जब उन्हें बोलने नहीं दिया जाता और वापस सीट पर जाने को कहा जाता है. उन्हें सम्मान देने वाले बदतमीजी से उनसे बात करते हैं. 

इस घटना के बारे में सुनील पाल ने बताया कि शुरुआत में सब कुछ अच्छा था. उन्होंने कहा- ये एक शायरी का प्रोग्राम था, जहां कई अच्छे शायर आए थे. मेरे एक करीबी दोस्त ने मुझे बुलाया था, इसलिए मैं गया और अच्छा महसूस कर रहा था. मुझे स्टेज पर बुलाया गया और गुलदस्ता दिया गया. वहां इतने अच्छे शायर थे, तो मैं बस ‘थैंक यू’ कहना चाहता था और उनकी तारीफ करना चाहता था, क्योंकि वो इसके हकदार थे.

Advertisement

लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने उन्हें हैरान कर दिया. सुनील बोले- वहां खड़े एक व्यक्ति ने मुझे माइक ही नहीं दिया. मैंने कई बार कहा, लेकिन उसने मुझे बोलने ही नहीं दिया. मुझे समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों हुआ.

आहत हुए सुनील, छोड़ा इवेंट 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सुनील बार-बार विनती करते हुए कहते हैं कि- कम से कम मुझे थैंक यू तो कहने दीजिए. लेकिन आयोजक उन्हें वापस जाने को कहते रहते हैं. सुनील के मुताबिक, ये स्थिति और भी ज्यादा असहज हो गई क्योंकि वहां मौजूद लोग उन्हें रिकॉर्ड कर रहे थे.

सुनील बोले- लोग सोच रहे थे कि मुझे सम्मान मिल रहा है, लेकिन जो हुआ वो बहुत गलत था. मुझे बहुत बुरा लगा. बाद में उन्होंने अपने उस दोस्त से भी बात की, जिसने उन्हें इवेंट में बुलाया था. मैंने उससे पूछा कि ऐसा क्यों हुआ, लेकिन उसने कहा कि इसे भूल जाओ और आगे बढ़ो. उसे भी नहीं पता था कि मुझे बोलने क्यों नहीं दिया गया. 

इस घटना से आहत होकर सुनील पाल वहां ज्यादा देर नहीं रुके. वो बोले- मैं वहां से तुरंत चला गया. मेरे साथ बहुत गलत हुआ. वीडियो देखने के बाद सभी सुनील से सहानुभूति जता रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »