ऋषि कपूर ने IPL के बहाने किया कपिल-सुनील की सुलह का प्रयास, सुनील ने जोड़े हाथ

ऋषि कपूर ने 'द कपिल शर्मा शो' में खूब एंजॉय किया था. लेकिन जब कपिल और सुनील का पैचअप कराना चाहा तो ये जवाब मिला...

Advertisement
सुनील ग्रोवर और ऋषि कपूर सुनील ग्रोवर और ऋषि कपूर

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 11:38 AM IST

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई से सभी दुखी हैं. इसमें एक नाम ऋषि कपूर का भी है. बता दें कि ऋषि कपूर एक खास एपिसोड में नीतू कपूर के साथ इस शो पर आए थे और दोनों ने यहां खूब एंजॉय किया था.

वैसे अपनी ओर से पहल करते हुए ऋषि कपूर ने दोनों का पैचअप कराने की कोशिश की. उहोंने एक ट्वीट किया कि IPL में तो दिख रहे हैं लेकिन उनके जोड़ीदार कहां हैं.

Advertisement

देखें ऋषि कपूर ने क्या ट्वीट किया-

वहीं इसके जवाब में ने भी कुछ ही देर में ट्वीट किया. और इस बार भी उनका दर्द छलका. उन्होंने लिखा कि वह 'चोट लगने' की वजह से रिटायर हो गए हैं और वापस फील्ड पर नहीं आएंगे.

देखें सुनील का ट्वीट -

सुनील की इस बात से लगता है कि कपिल शर्मा के व्यवहार से वह अभी भी आहत हैं. साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि चर्चा के बावजूद वह कपिल शर्मा के शो में नहीं लौट रहे हैं.

क्या हुआ था कपिल और सुनील के बीच
मार्च में ऑस्ट्रेलिया से वापस आते समय कपिल शर्मा ने किसी बात पर सुनील को बहुत बुरा-भला कहा था. साथ ही उन पर जूता भी चलाकर मारा था. कपिल ने अपनी टीम के बाकी साथियों के साथ भी खराब व्यवहार किया जिसके चलते कई लोग उनका शो छोड़ गए.

Advertisement

हालांकि बाद में कपिल शर्मा ने माफी भी मांगी लेकिन एक बार पहले भी नाराज होकर गए सुनील ग्रोवर ने इस बार लौटने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »