लंबे समय बाद सोनाली बेंद्रे कर सकती हैं स्टार प्लस के 'जाना ना दिल से दूर' से वापसी

सोनाली बेंद्रे टीवी पर ज्यादातर जज की भूमिका में ही दिखती हैं. लेकिन अब खबर है कि उनकी एंट्री स्टार प्लस के शो 'जाना ना दिल से दूर' से हो सकती है. इसमें सोनाली, शशांक व्यास की मां के किरदार में नजर आ सकती हैं.

Advertisement
सोनाली बेंद्रे सोनाली बेंद्रे

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST

बड़े पर्दे के एक्ट्रर्स का टीवी में काम करना अब आम बात हो गई है. शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, सोनाली बेंद्रे, पूनम ढिल्लो, पद्मिनी कोल्हापुरी सभी टीवी में किसी शो के जज की भूमिका में या किसी सीरियल में काम करते नजर आ चुके हैं.

अब खबर आ रही है सोनाली बेंद्रे की टीवी पर वापसी हो रही है. बता दें कि सोनाली किसी शो की जज बन कर वापस नहीं आ रहीं हैं बल्कि वो स्टार प्लस के शो 'जाना ना दिल से दूर' में नजर आएंगी.

Advertisement

रिपोर्ट्स की माने तो शो में , शशांक व्यास की मां के किरदार में दिखेंगी. सूत्रों के मुताबिक, 'शशांक की एंट्री शो में जल्द होने वाली है और उनके मां के रोल के लिए प्रोड्यूसर्स को किसी की तलाश है. फिलहाल सोनाली को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया है. अभी .'

सोनाली इसके पहले लाइफ ओके के सीरियल में लीड रोल में नजर आईँ थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »