Sidharth Shukla First Death Anniversary: सिद्धार्थ की पहली डेथ एनिवर्सरी, एक्टर की मां-बहन ने रखी प्रार्थना सभा

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को दुनिया से गए एक साल पूरा हो गया है. सिद्धार्थ की याद में उनकी मां रीता शुक्ला और बहनों ने ब्रह्मकुमारी आश्रम में प्रार्थना सभा की. लेकिन इस प्रार्थना में शहनाज ग‍िल कहीं नजर नहीं आईं. एक्टर की पहली डेथ एनिवर्सरी की प्रार्थना सभा के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं.

Advertisement
सिद्धार्थ शुक्ला सिद्धार्थ शुक्ला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को दुनिया से गए एक साल पूरा हो गया है. 2 सितम्बर 2021 को सिद्धार्थ का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था. आज उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी है. ऐसे में उनके परिवार और फैंस की यादें और जख्म एक बार फिर ताजा हो गए हैं. सिद्धार्थ की याद में उनकी मां रीता शुक्ला और बहनों ने ब्रह्मकुमारी आश्रम में प्रार्थना सभा की.

Advertisement

सिद्धार्थ को परिवार ने किया याद

सिद्धार्थ, ब्रह्माकुमारी को काफी फॉलो करते थे. वह अक्सर अपनी मां के साथ आश्रम जाया करते थे. अब उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी की प्रार्थना सभा के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं. फोटोज में एक्टर के परिवार को ब्रह्म कुमारियों के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है. कुछ फोटोज में सिद्धार्थ की बहनें प्रसाद बांटती भी नजर आ रही हैं. एक्टर की आत्मा की शांति के लिए रखी गई इस सभा में शहनाज ग‍िल कहीं नजर नहीं आईं. फैंस के लिए ये बात थोड़ी हैरान कर देने वाली है. सिद्धार्थ के परिवार संग हमेशा खड़ी रहने वाली शहनाज ने खुद को बड़ी मजबूती से संभाला था. एक साल पहले एक्टर की मौत के बाद शहनाज का जो हाल हुआ था वो कोई नहीं भूल सकता.   

Advertisement

सिद्धार्थ शुक्ला का निधन मुंबई में हुआ था. वह 40 साल के थे. फिट होने के बावजूद सिद्धार्थ का यूं अचानक दुनिया से चले जाना फैंस, परिवार और उनके करीबियों के लिए काफी शॉकिंग था. आज भी कई ऐसे फैंस हैं जो इस बात को मान नहीं पा रहे कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं. 

शहनाज को लगा था झटका 

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को साथ में बिग बॉस 13 में देखा गया था. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी. साथ ही दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब उड़ी थीं. बिग बॉस के घर में ही शहनाज ने सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार कर दिया था. शो के खत्म होने के बाद भी दोनों साथ थे. दोनों को अक्सर साथ में समय बिताते और काम करते देखा जाता था.

बिग बॉस 13 को सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था. इस शो के बाद उन्होंने शहनाज गिल के साथ तीन म्यूजिक- भुला दूंगा, शोना शोना और हैबिट में काम किया था. सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज ने उन्हें ट्रिब्यूट देने के लिए तू यहीं है नाम की एक वीडियो को भी रिलीज किया था. इस वीडियो में एक्टर के कैंडिड मोमेंट्स देखने को मिले थे.

टीवी की दुनिया में फेमस थे सिद्धार्थ 

Advertisement

सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. 2004 में वह ग्लैडरैग्स मैनहंट और मेगा मॉडल कांटेस्ट में रनर अप रहे थे. इसके बाद उन्हें म्यूजिक वीडियो और विज्ञापनों में देखा गया था. साल 2008 में सिद्धार्थ ने टीवी सीरियल 'बाबुल का अंगना छूटे ना' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद उन्हें सीरियल जाने पहचाने से अजनबी और लव यू जिंदगी में देखा गया था. 

उन्हें पहचान टीवी सीरियल बालिका वधू में शिव का किरदार निभाकर फेम मिला था. उनका शो दिल से दिल तक भी बेहद फेमस था. आलिया भट्ट की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में भी सिद्धार्थ को देखा गया था. उनके काम के लिए उन्हें खूब सराहना और अवॉर्ड भी मिले थे. रियलिटी शोज में भी सिद्धार्थ शुक्ला दमदार प्रदर्शन करते नजर आए थे. उन्होंने बिग बॉस 13 के साथ-साथ खतरों के खिलाड़ी 7 को भी जीता था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »