जानें कौन हैं वे 13 आम लोग जो 'बिग बॉस' के लिए हुए हैं शॉर्ट लिस्ट

कलर्स चैनल का हिट टीवी शो बिग बॉस लौट रहा है. इस बार नए मसाले के साथ है और आम लोगों को भी इसमें तवज्जो दी गई है. इस बार सेलिब्रिटी लोगों से निबटने के लिए आम लोगों को चुना गया है. जानें कौन हैं ये लोग.

Advertisement
 'बिग बॉस 10' 'बिग बॉस 10'

नरेंद्र सैनी / पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST

कलर्स चैनल का हिट टीवी शो 'बिग बॉस' लौट रहा है. इस बार नए मसाले के साथ है और आम लोगों को भी इसमें तवज्जो दी गई है. इस बार सेलिब्रिटी लोगों से निबटने के लिए आम लोगों को चुना गया है.

चैनल ने 13 लोगों को शॉर्ट लिस्ट किया है और इनमें से आठ लोग के साथ मुकाबला करते नजर आएंगे. कई महीने तक चली प्रक्रिया के बाद इन लोगों को फाइनल किया गया है. इन लोगों को देश के अलग-अलग हिस्सों से चुना गया है. इनमें इनवेस्टमेंट बैंकर्स से लेकर बिजनेसमैन, उद्यमी से लेकर कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स और टीचर और स्टुडेंट्स भी शामिल हैं. हर कोई अपने में कुछ अलग है. आइए हम बताते हैं ये लोग कौन हैं. 

काजोल त्यागीः उनकी उम्र 23 साल है और वह एक्टर हैं. वे मुंबई की रहने वाली है और कश्मीर से उनकी जड़ें जुड़ी हैं. उन्हें डांस और रिलेक्स करना पसंद है. नींद की दीवानगी हो तो बिग बॉस के घर में दिक्कत आनी तय है.

रुचिका सिंहः फिल्मों की शौकीन हैं और पार्टी उनकी लाइफ है. 39 साल की रुचिका को पढ़ना और घूमना अच्छा लगता है. यानी ड्रामा मनोरंजक रहने वाला है. 

प्रियंका जग्गाः  32 साल दिल्ली की कुड़ी है प्रियंका मार्केटिंग रिक्रूटर है  और बैडमिंटन की शौकीन हैं. घूमना उन्हें बहुत मजेदार लगता है. 

लोकेश कुमारी शर्माः फूडी हैं, 25 साल उनकी उम्र है, और वह स्टुडेंट् है. दिल्ली की रहने वाली हैं. डांस, ट्रैवल, सिंगिंग उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा. 

नितिभा कौलः दिल्ली की 23 साल की नितिभा एकाउंट स्ट्रेटजिस्ट हैं. डांसिंग, म्यूजिक, रीडिगं, सिंगिंग और स्विमिंग में उनकी दिलचस्पी है. यानी घर के पुरुषों को सावधान रहना होगा.

मंदिरा चौहानः उन्हें प्यार से मैंडी कहा जाता है. वह पुणे के रेडियो स्टेशन में काम करती हैं. उन्हें रोड ट्रिप्स पसंद हैं और हाउस पार्टीज उनका शौक. 

मनोज मनु पंजाबीः मिजाज से रोमियो हैं और पेशे से बिजनेसमैन. उन्हें लड़कियों के साथ बातचीत करना पसंद है. जयपुर के रहने वाले मनु को कार्टून पसंद हैं और मिमिक्री में उनकी दिलचस्पी है. 

मनवीर गुर्जरः वह डेयरी फार्म के मालिक हैं. 29 साल के मनवीर को जिम का जुनून है. कबड्डी और कुश्ती उनके पसंदीदा खेल हैं. उनके इन दोनों शौक को बिग बॉस के घर में दिखाने के उन्हें खूब मौके मिलेंगे. 

नवीन प्रकाशः
पेशे से टीचर हैं, 26 साल के नवीन बिहार के रहने वाले हैं और पढ़ना पसंद है. संगीत सुनते हैं और कलम के साथ भी हाथ आजमाते हैं.

प्रमोद दईयाः वह लेखक हैं, खेलों के दीवाने हैं और कलाकार हैं. यह बहुमुखी प्रतिभा का धनी युवक मुंबई में रहता है और हरियाणा का रहने वाला है. पढ़ना पसंद है और पुराना संगीत सुनना शौक. 

निखिल मेहताः संगीत और क्रिकेट उनकी जिंदगी हैं. 24 वर्षीय कलाकार और सिंगर मुंबई के रहने वाले हैं, और मनोरंजन करने का हुनर जानते हैं.

देव देवगनः वह एनर्जी से भरपूर है. वह 30 के हैं और बिजनेसमैन हैं. वह लुधियाना से हैं और उन्हें भांगड़ा करना पसंद है. 

फिरोज खानः उन्हें रोमांच और मस्ती करना पसंद है. 27 साल के इस कंटेस्टेंट को रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और साइकलिंग का शौक है. 

इन सभी लोगों को एक मुकाबले में हिस्सा लेना होगा और इनमें से आठ लोग ही घर में जाएंगे. 'बिग बॉस' दस 16 अक्तूबर से  शुरू होने जा रहा है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »