लॉक अप में बंद शिवांगी जोशी के खिलाफ को-एक्टर्स ने खोला मोर्चा, किया एक्सपोज! बोले- वो असली ड्रामा क्वीन

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी नए विवाद में घिर गई हैं. आंचल खुराना के गंभीर आरोपों के बाद कांची सिंह ने उनका समर्थन किया, जबकि नितिन भाटिया ने शिवांगी को 'ड्रामा क्वीन' कहा. जानिए पूरा मामला और क्यों सोशल मीडिया पर मचा है बवाल.

Advertisement
मुश्किल में शिवांगी जोशी (Photo: ITGD) मुश्किल में शिवांगी जोशी (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों जबरदस्त विवादों में घिर गई हैं. Lock Upp Season 2 को लेकर शुरू हुई बहस अब सोशल मीडिया पर बड़ा बवाल बन चुकी है. एक तरफ जहां यूजर्स शिवांगी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं, वहीं अब उनके पुराने को-एक्टर्स भी खुलकर उनके खिलाफ बोलते नजर आ रहे हैं.

पूरा विवाद तब और बढ़ गया, जब टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना ने शिवांगी की ऑफ-स्क्रीन पर्सनैलिटी पर सवाल उठाए और दावा किया कि उनके पास कई साल पुरानी चैट्स के स्क्रीनशॉट तक मौजूद हैं.

Advertisement

आंचल खुराना ने क्या-क्या कहा?

आंचल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि कुछ साल पहले जब वह एक शो कर रही थीं, तब शिवांगी के बॉयफ्रेंड भी उसी शो का हिस्सा थे. आंचल के मुताबिक, उस दौरान शिवांगी ने उन्हें और उनकी एक दोस्त को लंबा मैसेज भेजकर कहा था कि- मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो. इतना ही नहीं, उन्होंने उन पर बॉयफ्रेंड को पटाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया था.

आंचल ने यह भी कहा कि असलियत में वह लड़का ही शिवांगी के साथ ईमानदार नहीं था और उन्हें उस रिश्ते से कोई मतलब नहीं था. उन्होंने आगे कहा कि अब वह इसलिए बोल रही हैं क्योंकि शिवांगी के फैंस लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

आंचल ने शिवांगी के बारे में कहा- जो लोग उन्हें स्क्रीन पर देखते हैं, उन्हें लगता है कि वह बहुत अच्छी हैं, लेकिन असल जिंदगी में उनकी पर्सनैलिटी बिल्कुल अलग है. वह सिर्फ एक्टिंग कर रही हैं. उन्होंने लॉक अप सीजन 2 का जिक्र करते हुए कहा कि शो में भी शिवांगी का असली व्यवहार सामने आ गया था. वहीं, आंचल ने हर्षद चोपड़ा की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें दिल से बहुत अच्छे, मासूम और जेन्युइन इंसान बताया.

Advertisement

कांची सिंह ने किया सपोर्ट

आंचल के वीडियो पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस और शिवांगी की पूर्व को-स्टार कांची सिंह ने भी कमेंट किया. उन्होंने लिखा- भाई, आंचल खुराना मैं पूरी तरह से आपकी बात को समझ सकती हूं. बहुत अच्छे से आपने सब समझाया है. यानी कांची ने इशारों-इशारों में कहा कि वह आंचल की बातों को अच्छी तरह समझ सकती हैं और इस तरह के अनुभव से वाकिफ हैं. इस कमेंट के जवाब में आंचल ने धन्यवाद लिखकर उनका शुक्रिया भी अदा किया.

मामला यहीं नहीं रुका. टीवी एक्टर नितिन भाटिया ने भी कमेंट सेक्शन में शिवांगी पर तंज कसते हुए लिखा- हाहा, वो सच में ड्रामा क्वीन है. मालूम हो कि, कांची ने शिवांगी के साथ ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में साथ काम किया था. वहीं नितिन संग वो बड़े अच्छे लगते हैं शो में काम कर चुकी हैं.

एक और कमेंट में आंचल ने दावा किया कि उनके पास उस वक्त की चैट के स्क्रीनशॉट आज भी मौजूद हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी महिला का अपमान नहीं कर रहीं, बल्कि जो सही है वही कह रही हैं, चाहे सामने कोई भी हो.

शिवांगी जोशी को लेकर मचा बवाल?

Advertisement

दरअसल, लॉक अप 2 में हर्षद चोपड़ा ने अपनी फाइनलिस्ट की जगह छोड़कर शिवांगी जोशी को फिनाले में पहुंचने का मौका दिया था. जहां कई लोगों ने हर्षद के इस फैसले की तारीफ की, वहीं सोशल मीडिया पर यह बहस शुरू हो गई कि क्या शिवांगी इस जगह की हकदार थीं.

इसी विवाद के बीच आंचल खुराना का वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने शिवांगी की ऑफ-स्क्रीन पर्सनैलिटी पर गंभीर आरोप लगाए. इसके बाद कांची सिंह और नितिन भाटिया जैसे पुराने को-एक्टर्स के कमेंट्स ने इस विवाद को और हवा दे दी.

हालांकि, शिवांगी जोशी की टीम ने अब तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. वहीं उनके फैंस का कहना है कि पुराने निजी विवादों को सोशल मीडिया पर लाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जबकि आलोचकों का दावा है कि आंचल और अन्य कलाकारों के बयान शिवांगी की सार्वजनिक छवि पर सवाल खड़े करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »