डिनर डेट पर शमिता शेट्टी-राकेश बापत, एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आया कपल

शमिता और राकेश दोनों ने अपने डिनर डेट की झलक साझा की है, जिसमें वे एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. इस फोटो को हार्ट इमोजी के साथ शेयर कर लिखा 'तुम और मैं #shara'.

Advertisement
राकेश बापट-शमिता शेट्टी  राकेश बापट-शमिता शेट्टी

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 25 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:21 AM IST
  • शमिता-राकेश का रोमांट‍िक डिनर डेट
  • एक-दूसरे का हाथ थामे शेयर की फोटो
  • डिनर डेट का वीड‍ियो वायरल

बिग बॉस ओटीटी में राकेश बापत और शमिता शेट्टी का कनेक्शन सबसे स्ट्रॉन्ग था. दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर वाले रिलेशन ने सभी का ध्यान खींचा था. खुद शमिता और राकेश ने एक-दूसरे के लिए अपनी भावनाएं जाह‍िर की थी. अब शो के खत्म होने के बाद दोनों के बीच नजदीकियों का ये सिलसिला जारी नजर आ रहा है. शुक्रवार को दोनों डिनर डेट पर गए थे, जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी है. 

Advertisement

शमिता और राकेश दोनों ने अपने डिनर डेट की झलक साझा की है, जिसमें वे एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं.  इस फोटो को हार्ट इमोजी के साथ शेयर कर लिखा 'तुम और मैं #shara'.दोनों ने अपने पक्के रिश्ते को बयां करने में शो के अंदर भी कभी कोई कसर नहीं छोड़ी, अब शो के बाहर भी उनका ये रिलेशन और मजबूत नजर आ रहा है.  

राकेश बापट इंस्टा स्टोरी

रेड मोनोकनी में परिणीति चोपड़ा ने शेयर की फोटो, प्रियंका चोपड़ा ने किया कॉमेंट

डिनर डेट पर जाते शमिता-राकेश का वीड‍ियो वायरल 

डिनर डेट पर जाते दोनों सेलेब्स का वीड‍ियो भी सोशल मीड‍िया पर वायरल है. दोनों एक साथ रेस्तरां पर पहुंचें जहां पैपराजी पीहले से उनका इंतजार कर रही थी. गाड़ी से उतरने के बाद दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए. इस वीड‍ियो में उनकी खुशी तो साफ जाह‍िर है और उनके द्वारा शेयर फोटो भी उनकी फील‍िंग्स को बयां कर रही है. 

Advertisement

शमिता के लिए राकेश ने कही ये बात 

राकेश ने बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में शमिता संग अपने रिश्ते पर चर्चा की थी. उन्होंने कहा था कि उनका रिलेशनश‍िप फेक नहीं है. राकेश ने कहा- 'हम संपर्क में हैं और ये अच्छा है. मैंने उससे कहा कि चलो बाहर मिलते हैं क्योंकि बिग बॉस के घर में हम एक-दूसरे के बारे में ज्यादा नहीं जान पाए. और हां, हम बात करते हैं और जो भी आपने बिग बॉस ओटीटी में देखा वो झूठ नहीं था. वो बहुत अच्छी इंसान हैं और मैं उनके बारे में और जानना चाहूंगा.'

KBC 13: कौन सी स्थिति के लिए जैकी श्रॉफ हैं जिम्मेदार? सुनील शेट्टी ने बताई बात

बिग बॉस ओटीटी में राकेश ने शमिता से किया प्यार का इजहार 

मालूम हो बिग बॉस ओटीटी में जहां शमिता ने राकेश के लिए अपने प्यार और लगाव को सभी के सामने रखा, वहीं राकेश ने भी एक्ट्रेस के लिए अपने प्यार को जताया था. उन्होंने शमिता से अपने प्यार का इजहार किया था. दोनों के बीच का यह रिश्ता कितना सच है कितना झूठ, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »