शादी के 12 साल बाद मां बनेगी मशहूर एक्ट्रेस, घर आएगा नन्हा मेहमान?

टेलीविजन के पॉपुलर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता एक बार फिर अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों के लेकर हेडलाइंस में आ गए हैं. सरगुन की प्रेग्नेंसी की खबरों ने फैन्स के दिलों में खलबली मचा दी है.

Advertisement
रवि दुबे-सरगुन मेहता ने दी गुडन्यूज (PHOTO: Instagram @ravidubey2312) रवि दुबे-सरगुन मेहता ने दी गुडन्यूज (PHOTO: Instagram @ravidubey2312)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:32 AM IST

एक्टर रवि दुबे और सरगुन मेहता टेलीविजन के पॉपुलर कपल में से एक हैं. कई लोग रवि और सरगुन को आइडल कपल मानते हैं. दोनों हमेशा से अपनी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग और प्रोफेशनल सक्सेस के लिए पसंद किए जाते रहे हैं. लेकिन अब एक बार फिर ये कपल अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में है. चर्चा है कि शादी के लगभग 12 साल बाद सरगुन मेहता मां बनने वाली हैं. 

Advertisement

मां बनने वाली हैं सरगुन मेहता?

टेली क्रिएट्स के एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, सरगुन और रवि अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं. सरगुन शादी के सालों बाद मां बनने जा रही हैं. लेकिन अभी तक रवि दुबे और सरगुन मेहता में से किसी ने भी प्रेग्नेंसी रिपोर्ट्स को कंफर्म नहीं किया है. 

ये पहली बार नहीं है जब इनके बारे में ऐसी बातें हुईं. पहली बार बिग बॉस 19 में जब रवि-सरगुन अपने शो जुलिएट जट्ट दी प्रमोट करने गए थे, तब से रूमर्स शुरू हुईं. टीवी अपीयरेंस के बाद दोनों को एक हॉस्पिटल के बाहर साथ देखा गया, जिससे फैंस में इनके पेरेंट बनने को लेकर उत्साह बढ़ गई. कपल ने हॉस्पिटल विजिट का कोई क्लैरिफिकेशन नहीं दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस ने कनेक्ट कर लिया. अफवाहों के बावजूद कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया.

Advertisement

अब इस बार भी उनकी चुप्पी ने फैन्स के दिलों में खलबली मचा दी है. फिलहाल फैंस सिर्फ कयास लगा रहे हैं. वो इंतजार कर रहे हैं कि कपल कन्फर्म करे या फिर इससे इनकार करे. ताकि उनके दिलों के बैचेनी को ठंडक मिले. 

कब शुरू हुई थी लव स्टोरी?

रवि और सरगुन का रिलेशनशिप 12/24 करोल बाग के सेट पर शुरू हुआ था, जहां वो ऑन-स्क्रीन कपल थे. उनकी केमिस्ट्री जल्द ही रियल लाइफ रोमांस में बदल गई, लेकिन 5 महीने तक इसे छुपा कर रखा. रवि ने नच बलिए 5 के दौरान दिसंबर 2012 में सरगुन को ग्रैंड तरीके से प्रपोज किया, जो टीवी पर सबने लाइव देखा. 7 दिसंबर 2013 को शादी हुई, और तब से पर्सनल और प्रोफेशनल पार्टनरशिप स्ट्रॉन्ग है. 

सरगुन पंजाब की टॉप स्टार्स में से एक बन चुकी हैं. रवि अपना करियर बढ़ा रहे हैं. जल्द रणबीर कपूर वाली रामायण में 'लक्ष्मण' का रोल करेंगे. रवि और सरगुन का प्रोडक्शन हाउस भी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement