टेलीविजन एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई में सुसाइड कर लिया है. वो महज 22 साल की थीं. छोटी उम्र में उनका ऐसा कदम उठाना हर किसी को शॉक्ड कर गया है. किसी ने सोचा नहीं था कि सोशल मीडिया पर हंसती-मुस्कुराती संचिता अचानक अपनी जिंदगी खत्म कर लेंगी. अब एक्ट्रेस की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस इंद्राक्षी कांजीलाल ने उनके को-एक्टर उज्जवल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
आरोपों के घेरे में उज्जवल
संचिता के निधन के बाद उन्हें लेकर कई तरह की बयानबाजी की जा रही हैं. अब एक्ट्रेस इंद्राक्षी ने टेली चक्कर संग बातचीत में संचिता के को-एक्टर उज्जवल को लेकर बड़ा बयान दिया है. उज्जवल ने 'साजन घर' शो में संचिता के ऑन स्क्रीन पार्टनर का रोल निभाया था. इंद्राक्षी ने कहा कि शो के दौरान उज्जवल ने संचिता को परेशान किया था. उसने संचिता से पैसे भी उधार लिए थे. जब संचिता ने पैसे वापस मांगे, तो उसने उसके साथ बदतमीजी की. उज्ज्वल ने संचिता को बेइज्जत भी किया और मारने की धमकी दी. एक्ट्रेस ने दावा किया कि उनके पास उज्ज्वल और संचिता की बातचीत के स्क्रीनशॉट भी हैं.
इंद्राक्षी ने आगे कहा कि उज्ज्वल ने 'साजन घर' पर साथ काम करते समय सांचिता को मानसिक रूप से परेशान किया. उसने इस बारे में शो के मेकर्स और अधिकारियों को बताया था. जब उसने ये महसूस किया कि कुछ बदलने वाला नहीं है, तब उसने शो छोड़ने का फैसला किया.
संचिता के निधन के बाद उज्ज्वल संग उनके लिंकअप की खबरें सामने आईं, लेकिन उन्होंने इससे साफ इनकार किया. टेली चक्कर संग बातचीत में उज्ज्वल ने कहा कि वो और संचिता कभी रिलेशनशिप में नहीं थे. वो किसी और के साथ रिलेशनशिप में थीं और उसके साथ रह रही थीं. वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से कठिन दौर से गुजर रही थीं.
इंद्राक्षी ने कहा कि उज्जवल ने संचिता की निजी जिंदगी पर बात की, लेकिन उस आघात के बारे में नहीं बताया, जो उन्होंने मेरी दोस्त को पहुंचाया. संचिता को मैं लंबे समय से जानती थी. वो ना तो डिप्रेशन में थी और ना ही किसी रिश्ते से प्रभावित थी.
क्या सच है, क्या झूठ ये तो जांच में पता चलेगा. लेकिन कम उम्र में किसी ऊभरते कलाकार का जाना किसी बड़ी लॉस से कम नहीं है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क