संभावना सेठ ने अपने पिता को खोया, कोविड के बाद कार्डियक अरेस्ट से निधन

बीते कुछ वक्त में कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा है तो वहीं सेलेब्स के परिजन भी दुनिया को छोड़ कर गए हैं. अब एक्ट्रेस संभावना सेठ के पिता का भी निधन कोविड की वजह से हो गया है.

Advertisement
संभावना सेठ  संभावना सेठ 

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2021,
  • अपडेटेड 9:58 PM IST

कोविड 19 की दूसरी लहर देशभर के लिए जानलेवा साबित हो रही है. हर दिन कोरोना की वजह से लोग अपनी जान गवां रहे हैं. ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के सितारे और उनके परिवार कोविड की चपेट से बचे नहीं हैं. बीते कुछ वक्त में कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा है तो वहीं सेलेब्स के परिजन भी दुनिया को छोड़ कर गए हैं. अब एक्ट्रेस संभावना सेठ के पिता का भी निधन कोविड की वजह से हो गया है.

Advertisement

कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ पिता का निधन

संभावना सेठ ने पिता के निधन की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है. संभावना सेठ ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उनके पति अविनाश ने लिखा है, 'आज शाम 5.37 बजे संभावना ने कोविड 19 के बाद कार्डियक अटैक से अपने पिता को खो दिया. कृपया उनको अपनी प्रार्थनाओं में जगह दें.' 

संभावना सेठ को आया गुस्सा, मेडिकल ब्लैक मार्केटिंग करने वाले की लगाई क्लास

कालाबाजारी पर जताया था गुस्सा 

बता दें कि संभावना सेठ अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ कोरोना काल में मदद में जुटी हुई हैं. हाल ही में काला बाजारी के मुद्दे पर उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा था, 'आज मेरे साथ कुछ ऐसा ही हुआ. मैं और मेरे पति किसी पेशेंट के लिए ऑक्सीजन का बंदोबस्त कर रहे थे, सामने वाले इंसान को ये नहीं पता था कि इस चैरिटी के पीछे हम हैं. इस बात का फायदा उठाते हुए जिस शख्स को हमने उसके पास ऑक्सीजन लेने के लिए भेजा था, उस बेईमान इंसान ने मेरे भेजे हुए शख्स से भी पैसे ले लिए और इंतजाम भी नहीं किया.'

Advertisement

संभावना ने की थी पिता के बारे में बात

वहीं अपने पिता के कोविड पॉजिटिव होने का खुलासा करते हुए संभावना सेठ ने आजतक कहा था, 'मेरे पिता भी कोरोना पॉजिटिव हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रह है. हम कहीं जा नहीं सकते. चाहते हुए भी उनकी मदद नहीं कर सकते. सारा दिन हम कोविड पेशेंट की अपनी हैसियत के हिसाब से मदद करने की कोशिश करते रहते हैं.''

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »