रामायण शो फेम दीप‍िका के बदले तेवर, वेस्टर्न लुक में दिखा स्वैग, चौंके फैंस

'रामायण की सीता' यानी दीपिका चिखलिया का नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस को मॉडर्न अवतार में देख कई लोग शॉक्ड हो रहे हैं तो कई उनकी खूबसूरती पर दिल हार रहे हैं. आपने देखा दीपिका का मॉर्डन अवतार?

Advertisement
दीपिका चिखलिया का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन (Photo: Social Media) दीपिका चिखलिया का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

दीपिका चिखलिया टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्हें रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता का किरदार निभाकर घर-घर में खास पहचान मिली. दीपिका को लोग आज भी 'रामायण की सीता' के तौर पर जानते हैं और उन्हें वही प्यार और सम्मान देते हैं. मगर अब 'टीवी की सीता' को वेस्टर्न अवतार में देखकर फैंस के होश उड़ गए. 

'टीवी की सीता' का बदला अंदाज

Advertisement

हाल ही में 61 साल की दीपिका चिखलिया को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया. दीपिका को देख पैप्स ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया. इस दौरान दीपिका चिखलिया ट्रेडिशनल साड़ी नहीं, बल्कि वेस्टर्न अवतार में दिखाई दीं. 

जींस और व्हाइट शर्ट में दीपिका काफी स्टनिंग लगीं. उन्होंने बिग साइज सनग्लासेस लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया. मिडिल पार्टेड ओपन हेयर और लाइट मेकअप में दीपिका की खूबसूरती का जवाब नहीं है. फैंस उन्हें देखते ही रह गए.

 

दीपिका के ट्रांसफॉर्मेशन ने चौंकाया

दीपिका की झलक पाकर फैंस खुशी से गदगद हो गए. मगर एक्ट्रेस को वेस्टर्न आउटफिट में देख कई लोग हैरान नजर आ रहे हैं. फैंस का कहना है कि दीपिका ने रामायण में सीता का किरदार इतनी सच्चाई से निभाया है कि उन्हें वेस्टर्न लुक में देखकर हैरानी होती है. उनकी जगह कोई नहीं ले सकता. हालांकि, कई लोग एक्ट्रेस के ट्रांसफॉर्मेशन और मॉडर्न अवतार से इंप्रेस भी नजर आ रहे हैं. 

Advertisement

दीपिका चिखलिया की बात करें तो उन्होंने 1983 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. वो सबसे पहले 'सुन मेरी लैला' में दिखीं. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. दीपिका ने हिंदी के साथ कई तमिल और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है.

साल 1985 में उन्होंने टीवी का रुख किया. सबसे पहले वो 'विक्रम बेताल' में नजर आईं. उन्होंने कई दूसरे शोज भी किए. लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्यार और पहचान रामायण की सीता बनकर मिला. आज भी फैंस उनके दीवाने हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »