'रामायण' फेम दीपिका चिखलिया की बेटी ने रचाई शादी, मंडप से दूल्हा-दुल्हन की दिखाई झलक, Video

टीवी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया की बेटी जूही ने शादी रचाई. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेटी का वेडिंग वीडियो पोस्ट कर उसे बधाई दी है. जूही गोल्डन लहंगे में स्टनिंग ब्राइडल लगीं. जूही ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रहती हैं. वो अपने पिता के बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं.

Advertisement
दीपिका चिखलिया की बेटी की हुई शादी (Photo: Instagram @dipikachikhliatopiwala) दीपिका चिखलिया की बेटी की हुई शादी (Photo: Instagram @dipikachikhliatopiwala)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:22 PM IST

बधाई हो! टीवी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया के घर जश्न शहनाई बजी है. उनकी बेटी जूही की शादी हुई है. एक्ट्रेस ने बेटी की शादी का वीडियो इंस्टा पर शेयर किया है. गोल्डन लहंगे में जूही स्टनिंग ब्राइड लगीं. दीपिका चिखलिया के लिए ये पल काफी भावुक रहा. बेटी को विदा कर वो इमोशनल हुईं, लेकिन उसका घर बसने की खुशी भी उन्हें है.

Advertisement

दीपिका ने शेयर किया बेटी का वीडियो
इंस्टा पर बेटी की शादी का वीडियो पोस्ट कर दीपिका ने उसे सदा सुखी रहने का आशीर्वाद दिया. सेलेब्स और फैंस ने जूही को नए जीवन के लिए ढेरों बधाइयां दी हैं. जूही की मंडप से फोटो सामने आई है. वरमाला डालते वक्त वो और उनके पति बेहद खुश दिखाई दिए. वरमाला की रस्म के बाद दोनों एक-दूसरे से गले मिले. सभी ने न्यूलीवेड कपल को चियरअप किया. फूलों की बारिश की गई.

जश्न के इस पल को सबने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया. जूही ने अपने लुक को लाइट रखा. लहंगे के साथ डांयमंड सेट, लाइट वेटेड ईयरिंग्स और टीके को टीमअप किया. जूही ने चूड़े और मिनिमल मेकअप के साथ ब्राइडल लुक में चार चांद लगाए.

दीपिका ने इंस्टा स्टोरी पर बेटी की शादी के अनसीन पलों को शेयर किया. पति संग उनकी फोटो सामने आई है. व्हाइट सूट पैंट में वो डैशिंग लगे. दीपिका का लुक भी सामने आया है. बेटी की शादी में वो रॉयल लगीं. सिल्क साड़ी के साथ वेलवेट रेड दुपट्टा कैरी कर एक्ट्रेस ने अपना लुक शाही बनाया. झुमके, चोकर और टेंपल जूलरी ने दीपिका के लुक को और निखारा. दीपिका ने बेटी की शादी को इंटीमेट रखा. शादी होने से पहले किसी को इस रिश्ते की भनक तक नहीं लगी. फैंस ने जूही को बधाई दी है.

Advertisement

क्या करती हैं जूही?
दीपिका रामानंद सागर की रामायण में सीता का रोल कर फेमस हुईं. पर्सनल फ्रंट पर, दीपिका के पति बिजनेमैन हेमंत टोपीवाला हैं. 1991 में उनकी शादी हुई थी. कपल की दो बेटियां हैं. निधि और जूही. एक्ट्रेस की दोनों बेटियां लाइमलाइट से दूर रहती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, निधि प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं. वहीं जूही अपने पिता के बिजनेस को एक्सपैंड कर रही हैं. जूही फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाते हुए नया वेंचर श्रृंगार सिल्की चला रही हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement