गुंडों के बीच फंसी तान्या मित्तल, छोटा डॉन बनकर बचाने आए राजपाल यादव

राजपाल यादव, जो 9 करोड़ के कर्ज मामले में जेल जा चुके हैं और अब जमानत पर बाहर हैं. वो प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त हो चुके हैं. हाल ही में वे बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल के साथ एक ब्यूटी-ग्रूमिंग ऐप के विज्ञापन में नजर आए.

Advertisement
साथ आए राजपाल यादव-तान्या मित्तल (PHOTO: Social Media) साथ आए राजपाल यादव-तान्या मित्तल (PHOTO: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST

9 करोड़ के कर्ज मामले में राजपाल यादव को जेल जाना पड़ा था. इस वक्त वो जमानत पर बाहर हैं. जेल से बाहर निकलने के बाद राजपाल प्रोफेशनल लाइफ में बिजी हो चुके हैं. फैन्स को हैरानी तब हुई जब राजपाल को बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल के साथ देखा गया. आपके मन में ये ख्याल आना जायज है कि आखिर वो तान्या मित्तल के साथ क्या कर रहे हैं. 

Advertisement

राजपाल-तान्या आए साथ 
असल में राजपाल यादव और तान्या मित्तल एक ब्यूटी-ग्रूमिंग ऐप के विज्ञापन के लिए साथ आए हैं. एक्टर ने विज्ञापन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें दिखाया जाता है कि तान्या गुंडों के बीच फंस जाती हैं. गुंडों ने उन्हें जोर से पकड़ा हुआ है. वो खुद को बचाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन बच नहीं पा रही हैं. 

तान्या को मुश्किल में देख छोटा डॉन (राजपाल यादव) आते हैं. छोटा डॉन को देखकर गुंडे डर जाते हैं. इसके बाद राजपाल गुंडो की जमकर पिटाई करते हैं और तान्या को बचा लेते हैं. प्रोमो के एंड में तान्या घर पर ब्यूटी सर्विस लेती नजर आ रही हैं. वो फेशियल करने वाली प्रोफेशनल को उनके साथ हुई घटना की कहानी सुनाती दिखती हैं. 

फैन्स ने किया रिएक्ट 
तान्या और राजपाल यादव को साथ देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज है. फैन्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि तान्या की परफॉर्मेंस लाजवाब है. एक फैन ने लिखा कि क्या कमबैक है. कई लोगों ने लिखा इस कोलैब की उम्मीद नहीं थी, तान्या और राजपाल ये कब हुआ. कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि छोटा डॉन के साथ अच्छे वाले गुंडे लाने चाहिए थे. 

Advertisement

तान्या और राजपाल को साथ देखकर फैन्स की खुशी का ठिकाना है. लोग आगे भी उनसे इस तरह के कोलैब की उम्मीद लगा रहे हैं.  

 राजपाल यादव बेहतरीन एक्टर हैं और ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है. उनकी कई मूवीज रिलीज को तैयार हैं. लेकिन बिग बॉस 19 के बाद तान्या की किस्मत के जो सितारे चमके हैं, उसका कोई जवाब नहीं है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement