मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे का बदला रूप हर किसी चौंका रहा है. कंट्रोवर्सी से दूर पूनम कृष्ण भक्ति में रमी दिखाई दे रही हैं. रिवीलिंग कपड़ों की जगह उन्हें सलवार-सूट में देखा जा रहा है. वो आध्त्यमिक बातें भी कर रही हैं. पूनम को लेकर ये सारी बातें तब शुरू हुईं, जब वो होली से पहले वृंदावन बांके बिहारी संग रंग खेलने पहुंचीं. वृंदावन से लौटने के बाद उन्होंने प्रेमानंद महाराज को लेकर चौंकाने वाली बात कही.
वृंदावन से लौटीं पूनम पांडे
हमेशा विवादों में रहने वाली पांडे होली के त्योहार से पहले धार्मिक यात्रा के लिए श्री कृष्ण की नगरी वृंदावन पहुंचीं. वृंदावन पहुंचकर उन्होंने पहले बांके बिहारे के दरबार में माथा टेका. इसके बाद वो प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचीं. प्रेमानंद महाराज का सतसंग सुनकर पूनम इमोशनल हो गई थीं. वहां से लौटने के बाद उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.
पूनम पैपराजी से कहती हैं मैं प्रेमानंद महाराज जी से मिली. सच बताऊं ऐसा लग रहा था कि साक्षात भगवान बैठे हैं. मैं तो पता नहीं कितना रोई हूं वहां पर. पूनम ने ये भी बताया कि उन्होंने वृंदावन में होली खेली. इसके बाद उन्होंने पैपराजी को गुलाल लगाया. वो कहती हैं कि ये वृंदावन से लाई हूं, राधे-राधे. पूनम ने पैपराजी से राधे-राधे जपने के लिए भी कहा.
कान्हा की नगरी से लौटी पूनम के चेहरे पर एक ग्लो दिखा. सलवार-सूट में उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो माथे पर तिलक लगाए गार्डन में बैठी दिख रही हैं. वो कैप्शन में लिखती हैं कि शांती आउट साइड, शक्ति इनसाइड. पूनम पांडे का रातोरात ये बदलाव चौंकाने वाला है. लेकिन भक्ति कब किसे, कैसे बदल दे कुछ नहीं कहा जा सकता है.
विवादित रही पर्सनल लाइफ
पूनम पांडे विवादों के लिए फेमस हैं. 2020 में उन्होंने सैम बॉम्बे से शादी की थी, लेकिन कुछ दिन बाद उन्होंने पति पर मारपीट और शोषण का केज दर्ज कराया था. एक्ट्रेस का आरोप था कि हनीमून के दौरान उनके पति ने उनके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद सैम को गिरफ्तार कर लिया गया था. 2021 में उन्होंने फिर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें काफी चोट आई है. रिश्ता खराब होने के बाद वो पति से अलग हो गईं.
aajtak.in