पाकिस्तान ने भारतीय टीवी कंटेंट दिखाने के लिए रखी नई शर्त

पाकिस्तान ने अपने यहां भारतीय टेलीविजन कंटेंट दिखाने के लिए अब शर्त रख दी है. उसने कहा कि भारत में जितने पाकिस्तानी चैनल चलेंगे, उतने ही पाकिस्तान में भारतीय चैनल.

Advertisement
पाकिस्तान में खासे पॉपुलर है भारतीय चैनल्स पाकिस्तान में खासे पॉपुलर है भारतीय चैनल्स

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 7:35 PM IST

पाकिस्तान ने अपने यहां भारतीय टेलीविजन कंटेंट को दिखाने के लिए शर्त रखी है. पाकिस्तान का कहना है कि पहले भारत में पाकिस्तानी टेलीविजन कंटेंट को दिखाने का कोई फॉर्मेट तैयार किया जाए, फिर उसी आधार का पाकिस्तान में भी पालन किया जाएगा.

पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने एक बयान में कहा है कि जितना एयरटाइम भारत में पाकिस्तानी टेलीविजन कंटेट के लिए दिया जाएगा, उतना ही पाकिस्तान में भारतीय टेलीविजन कंटेंट को दिया जाएगा.

Advertisement

बता दें कि परवेज मुशर्रफ की पाकिस्तान में हुकूमत के वक्त भारतीय और फिल्मों को पाकिस्तानी चैनलों पर दिखाने में ढील दी गई थी. PEMRA ने सोमवार को फैसला किया कि भारतीय कंटेंट को तब ही पाकिस्तान मे इजाजत दी जाएगी अगर भारत भी पाकिस्तानी कंटेंट को अपने यहां दिखाने के लिए तैयार होता है.

क्यों है बवाल
उरी आतंकी हमले और फिर उसके बाद भारत के पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बॉर्डर पर तनाव महसूस किया जा रहा है. दोनों देशों के बीच तल्खी के मद्देनजर ही PEMRA के फैसले को देखा जा रहा है. PEMRA के नियमों के मुताबिक पाकिस्तान के लोकल चैनल सिर्फ 5 फीसदी विदेशी कंटेंट ही दिखा सकते हैं. लेकिन कुछ अधिकतर विदेशी कंटेंट पर निर्भर हैं. इनमें भी ज्यादा हिस्सा भारतीय कंटेंट का ही होता है. इसके अलावा टर्किश, अमेरिकी और यूरोपियन कंटेंट भी दिखाया जाता है.

Advertisement

PEMRA ने पाकिस्तानी चैनलों के लिए 15 अक्टूबर तक की रखी है. इस तारीख के बाद नियमों का पालन नहीं करने वाले चैनलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »