'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की Munmun Dutta से पुलिस ने की ढाई घंटे बातचीत, गिरफ्तारी पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

मुनमुन दत्ता सेट पर मौजूद थीं और अपने शो की शूटिंग कर रही थीं. एक्ट्रेस ने कहा कि हांसी पुलिस स्टेशन के ऑफिशियल्स ने मेरे से करीब ढाई घंटा बातचीत की और सभी जरूरी प्वॉइंट्स लिखे.

Advertisement
मुनमुन दत्ता मुनमुन दत्ता

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST
  • जातिवादी कॉमेंट के चलते मुनमुन के खिलाफ दर्ज हुआ केस
  • गिरफ्तारी की उड़ी अफवाह
  • मुनमुन ने किया रिएक्ट

टीवी स्टार मुनमुन दत्ता पिछले कुछ समय से अपने एक विवादित वीडियो को लेकर सुर्खियों में आई हुई हैं. पिछले साल एक्ट्रेस ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने एक आपत्तिजनक शब्द का इस्तामल किया था. मुनमुन का कहना था कि उन्हें उस जातिवादी शब्द का मतलब नहीं पता था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उस कम्यूनिटी से माफी मांगी थी. सफाई देते हुए पोस्ट लिखी थी. एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था. लेटेस्ट रिपोर्ट्स में सामने आया था कि एक्ट्रेस की इस वजह से पुलिस ने गिरफ्तारी की है. हाल ही में एक इंटरव्यू में मुनमुन दत्ता ने अपनी गिरफ्तारी का सच बताया है. 

Advertisement

मुनमुन दत्ता ने दी सफाई
बॉलीवुड बबल संग बातचीत में मुनमुन दत्ता ने गिरफ्तारी को अफवाह बताते हुए कहा, "मेरी गिरफ्तारी को लेकर जितनी भी बातें आ रही हैं, वह सभी अफवाह हैं. मैं इसपर सफाई देते हुए कहना चाहती हूं कि मुझे पुलिस स्टेशन सिर्फ बातचीत करने और पूछताछ के लिए बुलाया गया था. मैं गिरफ्तार नहीं हुई हूं. शुक्रवार को मुझे कोर्ट से अंतरिम जमानत का लेटर आ गया था, जबकि पूछताछ के लिए मैं बाद में गई."

मुनमुन दत्ता सेट पर मौजूद थीं और अपने शो की शूटिंग कर रही थीं. एक्ट्रेस ने कहा कि हांसी पुलिस स्टेशन के ऑफिशियल्स ने मेरे से करीब ढाई घंटा बातचीत की और सभी जरूरी प्वॉइंट्स लिखे. पुलिस काफी अच्छी रही. उनका बर्ताब काफी सहज रहा. मैं पुलिस के साथ को-ऑपरेट कर रही हूं और आगे भी करूंगी. जानकारी के लिए बता दें कि मुनमुन दत्ता को लेकर कई जगह कहा जा रहा था कि उन्हें गिरफ्तार किया गया है, जिसके बारे में सुनकर एक्ट्रेस शॉक्ड हैं. 

Advertisement

अपमानजनक टिप्पणी मामला: हाई कोर्ट की सख्ती के बाद एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता पहुंचीं हिसार, 4 घंटे तक चली पूछताछ

मुनमुन ने कहा कि केस के ईर्दगिर्द जितनी भी कहानियां बन रही हैं और मेरे गिरफ्तार की खबर आ रही है, सभी को देखकर मुझे तकलीफ हो रही है. हेडलाइन्स के लिए लोग कुछ भी चला रहे हैं. मैं मीडिया ऑफिशिल्स से गुजारिश करना चाहती हूं कि कुछ भी गलत खबर न छापें. जितने भी पोर्टल्स ने मेरे बारे में कहानियां बनाई हैं और क्लिक करने वाली हेडलाइन्स लगाई हैं, सभी ने मुझे काफी डिस्टर्ब किया है. यह करना गलत है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »