मौनी के स्टारडम से सूरज को पड़ता था फर्क? तलाक की अफवाहों के बीच सामने आया नया दावा, क्या है सच्चाई?

मौनी रॉय की शादी को लेकर एक नया खुलासा हुआ है. दावा है कि वो और उनके पति सूरज नांबियार छह महीने पहले ही अलग हो चुके थे, मगर उन्होंने अभी तक तलाक नहीं लिया है. रिपोर्ट में उनके सेप्रेशन का कारण भी बताया गया है.

Advertisement
मौनी और सूरज की टूट चुकी है शादी! (Photo: ITG) मौनी और सूरज की टूट चुकी है शादी! (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इस समय काफी परेशान हैं. बीते दिनों उनकी पर्सनल लाइफ तब सुर्खियों में आई, जब उनके अपने पति सूरज नांबियार से तलाक की बातें होने लगीं. इस खबर के बाहर आते ही मौनी और सूरज की सोशल मीडिया एक्टिविटी भी तेज हुई. दोनों ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरें डिलीट कीं और एक-दूसरे को अनफॉलो किया. 

Advertisement

मौनी-सूरज के तलाक पर कई बातें हुईं. कहा गया कि सूरज ने एक्ट्रेस को धोखा दिया. लेकिन मौनी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से तलाक को लेकर हो रहीं सभी चर्चाओं पर सफाई दी. एक्ट्रेस ने झूठ ना फैलाने की बात की और सभी से प्राइवेसी मांगी. अब मौनी और सूरज की शादी का क्या सच है, ये तो कोई नहीं जानता. मगर उनके सेप्रेशन को लेकर एक दावा जरूर किया जा रहा है. 

विक्की लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय की शादी पर पोस्ट किया है. इसमें वो दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस की अभिमान वाली शादी छह महीने पहले ही खत्म हो चुकी थी. लेकिन दोनों ने अभी तक अपने तलाक की अर्जी नहीं डाली है. हालांकि, तलाक से पहले दोनों काउंसलिंग सेशन में हिस्सा लेंगे. 

क्या है मौनी-सूरज की शादी को लेकर नया दावा?

Advertisement

विक्की लालवानी का कहना है- मौनी रॉय की दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सुरज नांबियार के साथ लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज खत्म हो गई है. दोनों के प्यार एक-दूसरे के लिए कम हो गया और झगड़े बढ़ गए हैं. चमत्कार के अलावा, दोनों के बीच वापस आने की कोई संभावना नहीं दिख रही है. पिछले 6 महीनों से कपल बिल्कुल साथ नहीं रह रहा है. सुनने में आ रहा है कि मौनी भी अब अलग जगह शिफ्ट हो रही हैं. अगर पीछे मुड़कर सोचें, तो अक्टूबर 2025 से मौनी अकेले ही सारे सोशल फंक्शन्स में जाती रही हैं. 

'मीडिया की नजरों से अपना सेपरेशन छुपाने में मौनी ने जो तरीका अपनाया, उसकी वजह से उन्हें कुछ ब्राउनी पॉइंट्स तो मिल सकते हैं. लेकिन पता चला है कि मौनी अब कुछ वकीलों से भी बात कर रही हैं. अगर बात तेजी से आगे बढ़ी तो काउंसलिंग सेशन उनका और सूरज, दोनों का इंतजार कर रहा है. तो हां उन्होंने अभी डिवोर्स के लिए अप्लाई नहीं किया है, कम से कम अभी तक तो नहीं.'

विक्की लालवानी ने उन रिपोर्ट्स को भी खारिज किया जिसमें ये कहा गया कि सूरज ने मौनी को धोखा दिया था. उनका कहना है, 'सुनने मिला है कि सुरज को अब वो फीलिंग आ रही है जो अमिताभ बच्चन को 1973 की ऋषिकेश मुखर्जी की क्लासिक फिल्म अभिमान में जया भादुड़ी की पहचान मिलने पर आई थी. सुनने में आया है कि पैसे से भले ही सुरज लोडेड हों, लेकिन जब भी वो मुंबई आते थे, तो उन्हें अक्सर ये महसूस होता था कि उनकी पत्नी तो हर जगह पहचानी जाती है, जबकि उन्हें शायद ही कोई जानता हो.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement