बिग बॉस 10 की कामयाबी के पीछे कौन? मनु पंजाबी ने किया खुलासा

बिग बॉस का सीजन 11 जल्द ही ऑनएयर होने वाला है लेकिन अभी भी बिग बॉस 10 से जुड़े कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. इस शो के चर्चित कंटेस्टेंट रहे मनु पंजाबी ने हाल में एक इंटरव्यू में चौंकाने वाली बात कही है...

Advertisement
मनु पंजाबी मनु पंजाबी

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:26 AM IST

बिग बॉस का सीजन 10 काफी चर्चित रहा था और इस शो को हिट कराने की सबसे बड़ी वजह का खुलासा शो में कंटेस्टेंट रहे मनु पंजाबी ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में किया. मनु जल्द ही अपना एक टॉक शो लेकर आ रहे हैं.

'बीबी चाय पर चर्चा विद मनु पंजाबी' नाम से मनु ये टॉक शो लेकर आ रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मनु ने बिग बॉस सीजन 10 से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया. मनु पंजाबी का मानना है कि सीजन 10 हिट होने के पीछे इस शो के कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम का बड़ा हाथ है.

Advertisement

अपने टॉक शो के बारे में बताते हुए मनु ने कहा कि ये टॉक शो बिग बॉस पर ही आधारित है जहां पर लोग इस शो के बारे में अपनी पसंद नापसंद के बारे में चर्चा कर सकते हैं. इसी के साथ इस शो पर और भी कई फनी-एंटरटेंनिंग टॉपिक पर बातचीत होगी.

वहीं मनु ने आने वाले सीजन के बारे में कहा कि बिग बॉस की क्रिएटिव टीम काफी अच्छी है. वो हमेशा ही कुछ अलग और बेस्ट लेकर हाजिर होते हैं और इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. बिग बॉस में सबसे पहले जो देखने को मिलता है वो होती है कंटेस्टेंट की आपस में दोस्ती. लेकिन इस बार पड़रोसी थीम है जिसके जरिए मेकर्स ने बता दिया है कि इस बार दो टीम और दो घर होंगे.

Advertisement

मोनालिसा से दोस्ती को लेकर मनु का कहना था कि जब वो बि बॉस के घर में आए मोना से उनकी अच्छी दोस्ती हो गई. हम दोनों एक-दूसरे की केयर करते दोस्त होने के नाते लेकिन पता नहीं कैमरा में कैसे हम दोनों की दोस्ती का कुछ और मतलब निकाला गया, इस पर मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहता. अगर आप बिग बॉस में रहना चाहते हैं तो आपको वहां दोस्त बनाने पड़ेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement