इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर मंदाना ने किया अपनी सगाई का खुलासा

ईरानियन मॉडल और एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने अपनी सगाई का खुलासा किया और बताया कि इस साल आख‍िरी तक मंदाना शादी कर लेंगी.

Advertisement
मंदाना करीमी मंदाना करीमी

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 10:58 AM IST

ईरानियन मॉडल और एक्ट्रेस मंदाना करीमी पिछले साल टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' से काफी सुर्खियों में रहीं. बॉलीवुड में इन्होंने साल 2015 और 2016 में 'भाग जॉनी', 'मैं और चार्ल्स' और 'क्या कूल हैं हम 3' जैसी फिल्मों में अहम रोल भी किए.

अब हाल ही में के बीच चर्चा में आई हैं. इस बार उनके लाइमलाइट में आने की वजह हैं गौरव गुप्ता, जिनके साथ मंदाना की सगाई का खुलासा सोशल मीडिया पर हुआ है.

Advertisement

इंटरनेट पर हो रही हैं जिनमें मंदाना अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखा रही हैं. उन्होंने खुद भी सोशल मीडिया पर स्वीकार है कि गौरव ने उन्हें प्रपोज किया था, जिसका जवाब उन्होंने हां में दिया.

'हम पिछले दो सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. कल हमारी एनिवर्सरी है और गौरव ने मुझे आज प्रपोज किया. मैं इससे चौंक गई थी लेकिन मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. हम एक होटल में थे, जहां गौरव ने अपने घुटनों के बल बैठकर और मेरा हाथ पकड़कर मुझे प्रपोज किया. वो पल बहुत रोमांटिक था.'

मंदाना बताती हैं कि वो इस साल शादी कर लेंगी. दिल्ली के एक सफल बिजनेसमैन हैं. मंदाना ने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम के जरिए सबसे शेयर की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement