'क्योंकि...' में फिर टूटेंगे TRP के रिकॉर्ड! होगी सबसे बड़े विलेन की एंट्री, तुलसी विरानी के उड़े होश

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. अंश गुजराल के बेटे की शो में एंट्री होने वाली है. ये रोल कौन निभाएगा, इसे लेकर बड़ा सस्पेंस है. वहीं तुलसी के होश उड़े हुए हैं.

Advertisement
क्योंकि सास भी.. में होगी अंश गुजराल की एंट्री? (Photo: Instagram @akashdeep_saigal) क्योंकि सास भी.. में होगी अंश गुजराल की एंट्री? (Photo: Instagram @akashdeep_saigal)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST

टीवी के टॉप शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है. बीते कई दिनों से चर्चा थी कि शो में अंश गुजराल के बेटे की एंट्री होने वाली है. सुनने में आया कि प्रियांक शर्मा और पर्ल वी पुरी ये दमदार रोल निभा सकते हैं. लेकिन मेकर्स ने तगड़ा ट्विस्ट डाला है.

'क्योंकि सास भी...' में बड़ा ट्विस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुलसी विरानी के बेटे अंश गुजराल के रोल को लेकर ओरिजनल अंश यानी आकाशदीप सहगल से बातचीत चल रही है. इन दिनों वो एकता कपूर के शो नागिन 7 में ईरूल का रोल प्ले कर रहे हैं. नागिन की वजह से उन्होंने सालों बाद टीवी पर कमबैक भी किया है. दर्शकों के बीच आकाशदीप की डिमांड बढ़ रही है. ऐसे में हैरानी नहीं होगी अगर मेकर्स अंश गुजराल के बेटे के रोल में आकाशदीप की कास्टिंग करें.

Advertisement

iwmbuzz की रिपोर्ट के अनुसार, तुलसी के पोते का रोल करने के लिए आकाशदीप से बात चल रही है. अगर सब ठीक रहेगा तो जल्द मेकर्स एक्टर को कास्ट करने की अनाउंसमेंट कर सकते हैं. फैंस ये न्यूज सुनकर एक्साइटेड हो गए हैं.

शो का धमाकेदार प्रोमो भी वायरल हो रहा है जिसमें तुलसी पुरानी यादों को रिकॉल कर परेशान हो रही है. वो अंश की फोटो देखती है, सालों बाद फिर से धर्म और ममता के बीच फंसी दिख रही है. वो अपने फैसले को सही मानती है. तभी शांतिनिकेतन में किसी के आने की आहट होती है. जैसे ही तुलसी दरवाजा खोलती है उसके होश उड़ जाते है. फैंस कमेंट बॉक्स में आकाशदीप को दोबारा कास्ट करने की डिमांड कर रहे हैं. अभी मेकर्स ने इस रोल के लिए किसी का नाम कंफर्म नहीं किया है. लेकिन जल्द ये इंतजार खत्म होने वाला है. 

Advertisement

मालूम हो, सालों पहले तुलसी ने अपने अधर्मी बेटे अंश गुजराल को मारा था. अपने सीने पर पत्थर रखकर बेटे अंश पर गोली चलाई थी. मां-बेटे के बीच हुए इस भंयकर एपिसोड को जमकर टीआरपी मिली थी. ये एपिसोड इतना हिट हुआ था कि लोगों के बीच तुलसी के फैसले को लेकर बहस होने लगी थी. अब सालों बाद अतीत तुलसी के सामने वापस लौटने वाला है. दर्शकों में शो को लेकर हलचल मची हुई है. शो टीआरपी में नंबर 1 बना हुआ है. इससे पहले नोयना-मिहिर की शादी के ट्रैक ने फैंस के बीच खलबली मचाई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »