10 साल बाद जेल से बाहर निकली 'तुलसी', बेटों ने घर से निकाला, बिखरा परिवार

टेलीविजन के लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में 10 साल का लीप आने वाला है, जिसमें तुलसी जेल से रिहा होकर अपने परिवार के पास लौटती हैं. लेकिन उन्हें अपने घर में अपनापन नहीं मिलता और परिवार में करण और गौतम के बीच झगड़ा जारी रहता है.

Advertisement
शो में आएगा 10 साल का लीप (Photo: Screengrab) शो में आएगा 10 साल का लीप (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST

टेलीविजन के लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में 10 साल का लीप आने वाला है. लीप के बाद कहानी पूरी तरह पलट जाएगी. सीरियल का नया प्रोमो शेयर आउट हो चुका, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है. जानते हैं कि कहानी में क्या ट्विस्ट आने वाला है. 

जेल से रिहा होगी तुलसी 
नए प्रोमो में दिखाया गया कि तुलसी 10 साल बाद जेल से बाहर आ रही हैं. जेल से छूटते ही वो अपने परिवार से मिलने जाती है, लेकिन उसे अपने ही घर में एंट्री नहीं मिल पाती.

Advertisement

तुलसी शांति निकेतन में कदम रखते ही करण और गौतम को बहस करते देख दंग रह जाती है. करण को गौतम की लाइफस्टाइल से दिक्कत है. गौतम, करण से कहता है कि अगर उसे उसकी आलीशान लाइफस्टाइल से दिक्कत है, तो वो अपने कान बंद कर ले. करण उससे कहता है कि इस घर में उसके लिए कोई जगह नहीं है. दोनों भाई झगड़ रहे होते हैं, तभी करण को दरवाजे पर तुलसी दिखती है. वो अपनी मां से पूछता है कि वो वापस क्यों आई है. अब वो किसे गोली मारने आई है. बेटे के कड़वे शब्द सुनकर तुलसी की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वो निशब्द हो जाती है. 

कहानी में आगे बढ़ने से पहले पार्थ और रियो के बीच हुए गंभीर झगड़ों ने कहानी की दिशा बदल दी थी. दुखद विदाई के बाद शो दस साल आगे बढ़ जाएगा. तुलसी वापस आती है, लेकिन उसे वो मजबूत और एकजुट परिवार नहीं मिलता, जिसे उसने कभी अपने प्यार से संजोया था. इसके बजाय वो देखती है कि उसका परिवार पूरी तरह से बर्बाद और बिखरा हुआ है.

Advertisement

ये भी कहा जा रहा है कि एक साल बाद एकता शो को ऑफ एयर करने जा रही हैं. नए शोज की तुलना में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को कम टीआरपी मिल रही है. बाकी अब तक मेकर्स की ओर से कुछ ऑफिशियल नहीं किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »