केबीसी में पूछा अमिताभ की फिल्म पर सवाल, लाइफलाइन ले कर भी कंटेस्टेंट नहीं बता सकी जवाब

ऐसा ही गुरुवार रात के एपिसोड में हुआ. मध्यप्रदेश से आई कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन की फिल्म से जुड़े सवाल का ही जवाब नहीं दे पाईं. अमिताभ बच्चन ने केबीसी में 80 हजार रुपयों के लिए कंटेस्टेंट को एक ऑडियो क्लिप सुनाया. ये ऑडियो क्लिप 'जहां चार यार मिल जाएं' गाने का था.

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 15 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 11:23 PM IST

अमिताभ बच्चन होस्टेड क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति की धमाकेदार शुरुआत इस महीने की शुरुआत में हुई थी. इस शो में रोज अलग-अलग कंटेस्टेंट को हम छोटे-बड़े सवालों का सामना करते देख रहे हैं. ऐसे में बहुत सी बार कंटेस्टेंट्स  आसान सवालों पर भी अटक जाते हैं. लेकिन मामला तब थोड़ा ज्यादा अजीब हो जाता है जब सवाल अमिताभ बच्चन से जुड़ा हो और प्रतियोगी को जवाब ना आए.

Advertisement

अमिताभ की फिल्म से जुड़े सवाल का नहीं आया कंटेस्टेंट को जवाब

ऐसा ही गुरुवार रात के एपिसोड में हुआ. मध्यप्रदेश से आई कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन की फिल्म से जुड़े सवाल का ही जवाब नहीं दे पाईं. अमिताभ बच्चन ने केबीसी में 80 हजार रुपयों के लिए कंटेस्टेंट को एक ऑडियो क्लिप सुनाया. ये ऑडियो क्लिप 'जहां चार यार मिल जाएं' गाने का था.

सवाल था: ऑडियो क्लिप से पहचानें ये गाना किस फिल्म का है?
ऑप्शन्स थे- याराना, लावारिस, कुली, शराबी. 

कंटेस्टेंट को इस सवाल का जवाब नहीं आता था तो उन्होंने वीडियो कॉल अ फ्रेंड लाइफलाइन का इस्तेमाल किया. इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त से जवाब मांगा लेकिन दोस्त को भी जवाब नहीं पता था. इसके बाद महिला कंटेस्टेंट ने एक और लाइफ लाइन फ्लिप द क्वेश्चन ली. इसमें सवाल को बदल दिया जाता है.

Advertisement

सवाल को बदलने से पहले अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से जवाब मांगा और गेम छोड़ने से पहले कंटेस्टेंट कुली विकल्प चुना. इसके बाद अमिताभ ने बताया कि सही जवाब शराबी है. अमिताभ ने बताया कि इस गाने को किशोर कुमार ने गया था और वह खुद इस गाने का हिस्सा थे. अमिताभ की इस बात को सुनकर महिला कंटेस्टेंट थोड़ी थी शर्मिंदा हुई. फिर दोनों ने बात को हंसी में उड़ा दिया. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »