टीवी पर्सनैलिटी और वीजे अनुषा दांडेकर के बिग बॉस 15 की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आने की जोरों से चर्चा है. क्योंकि करण कुंद्रा उनके एक्स बॉयफ्रेंड रहे हैं, इसलिए भी अनुषा का नाम सुर्खियों में बना हुआ है. लेकिन फैंस को ये जानकर निराशा होगी कि अनुषा ने बिग बॉस का हिस्सा बनने की खबरों को गलत बताया है.
बिग बॉस में जाने की अटकलों पर अनुषा का जवाब
अनुषा ने इंस्टा स्टोरी पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा- ''एक बार फिर ये मेरी जिंदगी है, मेरा हैप्पी प्लेस. भगवान के लिए मेरे बारे में न्यूज आर्टिकल में ये बकवास लिखना बंद करें कि मैं बिग बॉस में ड्रामा क्रिएट करने जा रही हूं, जबकि मैं उसका हिस्सा भी नहीं हं. मैंने अपना सच बता दिया है, हर तस्वीर, कोट मैं जो भी पोस्ट करूं इसका ये मतलब कि ये मेरे अतीत के बारे में है. ये मेरी ग्रोथ के बारे में है. ये मेरे बारे में है.''
''बतौर सेल्फ मेड वूमन मेरी उपलब्धियों को कम आंकना बंद करें. मैं अपनी खुद की जिंदगी की बॉस हूं. उसे साबित करने के लिए मुझे किसी घर की जरूरत नहीं है. इसलिए आराम से सोइए, जो लोग सेहतमंद नहीं हैं वो इससे ओबसेस्ड हैं. सभी का शुक्रिया जिन्होंने मुझे जीने दिया और खुशियां बांटी.''अगली पोस्ट में अनुषा ने लिखा कि वो सिर्फ उन लोगों के लिए लड़ती हैं जिनकी वो परवाह करती हैं.
अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा ने साढ़े तीन साल तक डेट किया था. उनका ब्रेकअप काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा था. अनुषा ने इंस्टा पर ब्रेकअप की वजह करण कुंद्रा की धोखेबाजी को बताया था. अनुषा ने हिंट दिया था कि करण ने उन्हें चीट किया था. अनुषा और करण एक वक्त कपल गोल्स देते थे. दोनों ने साथ में काम भी किया था. लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल पाया.
aajtak.in