पॉलिटिकल पार्टी के सपोर्ट से इंडियन आइडल 1 के विनर बने थे अभिजीत सावंत? 21 साल बाद खुला राज

अभिजीत सावंत इंडियन आइडल वन के विनर बने थे. मगर उनकी जीत के बाद काफी कंट्रोवर्सी हुई थी. उनपर धोखे से शो जीतने के आरोप लगे थे. अब सालों बाद सीजन वन में शामिल हुईं सिंगर प्राजक्ता शुक्रे ने सच बताया है.

Advertisement
अभिजीत को लेकर खुले राज (Photo: Instagram @abhijeetsawant73) अभिजीत को लेकर खुले राज (Photo: Instagram @abhijeetsawant73)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

सिंगिंग रियलिटी शोज की दुनिया में इंडियन आइडल एक ऐसा मंच है, जिसने कई टैलेंटेंड सिंगर्स को कामयाबी की ऊंची उड़ान दी. शो के पहले सीजन के विनर अभिजीत सावंत बने थे. वो रातोंरात स्टार बन गए थे. शो के बाकी सिंगर्स जैसे राहुल वैद्य, अमित साना और प्राजक्ता शुक्रे को भी इंडियन आइडल से तगड़ी पहचान मिली थी. 

इंडियन आइडल में होता है भेदभाव?

Advertisement

अब इंडियन आइडल सीजन 1 की थर्ड रनर-अप रहीं सिंगर प्राजक्ता शुक्रे ने शो के विनर अभिजीत सावंत को लेकर कई सीक्रेट्स खोले हैं. दरअसल, सीजन वन में सिंगर्स अभिजीत सावंत, राहुल वैद्य और अमित साना के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली थी. तीनों को फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिला था. यह कहना मुश्किल हो गया था कि कौन शो का विनर बनेगा. 

लेकिन तगड़े सस्पेंस के बाद अभिजीत सावंत इंडियन आइडल सीजन वन के विनर बने थे. हालांकि, अभिजीत के ट्रॉफी जीतने के बाद उनपर कई आरोप भी लगे थे. ये दावा किया गया था कि शो की ट्रॉफाी जीतने के लिए अभिजीत ने पॉलिटिकल पार्टी का सपोर्ट लिया था. ये भी कहा गया था कि अभिजीत को शो का विनर बनाने के लिए वोटिंग लाइन्स से छेड़छाड़ की गई थी. बाकी टॉप कंटेस्टेंट्स की वोटिंग लाइन्स को बीच में रोक दिया गया था, ताकि अभिजीत शो के विनर बन सकें. 

Advertisement

अभिजीत सावंत और मेकर्स पर लगे इन आरोपों पर इंडियन आइडल वन की थर्ड रनर-अप रहीं प्राजक्ता शुक्रे ने चुप्पी तोड़ी है. सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में प्राजक्ता से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- इतनी इंटरनल खबर मेरे पास आना मुश्किल था, क्योंकि हमें नहीं पता होता था कि क्या हो रहा है. हम चैनल का हिस्सा नहीं थे. 

 

 

'मैंने उन दिनों ये बात सुनी थी, लेकिन मैंने उन खबरों पर विश्वास नहीं किया था, क्योंकि जो भी जीतता है उसके लिए इस तरह की बातें होती ही हैं. जो अमित साना के फैंस थे वो ये दावे करते थे, जो अभिजीत के फैंस थे वो उनकी जीत से खुश थे.' 

प्राजक्ता से आगे पूछा गया क्या अभिजीत सावंत को बहुत बड़ी पॉलिटिकल पार्टी का सपोर्ट मिला था, जिसकी वजह से वो शो जीते थे? इसपर प्राजक्ता बोलीं- इसका जवाब तो अभिजीत ही दे सकते हैं. मुझे नहीं पता. मैं इस इश्यू का हिस्सा नहीं हूं. इसलिए मुझे नहीं पता कि क्या हुआ था. बोलने वाले तो बहुत कुछ बोलते हैं. 

कौन था सीजन वन का सबसे डिजर्विंग विनर?

प्राजक्ता से आगे पूछा गया कि सीजन वन के टॉप 3 अभिजीत सावंत, राहुल वैद्य और अमित साना में कौन जीतना सबसे ज्यादा डिजर्व करता था? इसपर उन्होंने जवाब दिया- तीनों ही इतने शानदार सिंगर्स हैं. तीनों की क्वालिटीज इतनी अलग हैं कि कोई भी जीतता तो किसी को ये नहीं लगता कि यह डिजर्विंग नहीं था. तीनों बहुत कमाल थे. मैं भी बहुत अच्छी थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement