इंडियन आइडल से बने स्टार, सालों बाद साथ आए अभिजीत सावंत-अमित साना, खत्म किया झगड़ा, सेट पर मची 'तबाही'

इंडियन आइडल 16 में डायमंड जुबली सेलिब्रेशन मनाया जाएगा. जिसमें अभिजीत सावंत और अमित साना की सालों बाद वापसी होगी.भोजपुरी स्टार रवि किशन एंटरटेनमेंट का लेवल और हाई करेंगे.

Advertisement
Abhijeet sawant, amit sana (Photo: Instagram @abhijeetsawant73/amitsanaofficial) Abhijeet sawant, amit sana (Photo: Instagram @abhijeetsawant73/amitsanaofficial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 के अपकमिंग एपिसोड में धूम मचने वाली है. सितारों की बारात स्टेज पर सजने वाली है. रवि किशन के साथ इंडियन आइडल के पुराने सिंगर्स शो में साथ दिखेंगे. डायमंड जुबली सेलिब्रेशन मनाया जाएगा. शो के नए प्रोमो ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है.

इंडियन आइडल में जश्न
डायमंड जुबली सेलिब्रेशन में अभिजीत सावंत और अमित साना सालों बाद साथ दिखेंगे. एक वक्त दोनों की राइवलरी को काफी भुनाया गया. लेकिन वक्त के साथ वो अपने बीच की कड़वाहट को भुलाकर साथ आए हैं. दोनों इंडियन आइडल 1 के कंटेस्टेंट थे. ये वही प्लेटफॉर्म है जिसने अमित और अभिजीत को स्टार बनाया. वीडियो में दोनों साथ में गाते हुए दिखते हैं.

Advertisement

अभिजीत ने अमित के साथ अपने हिट सॉन्ग 'मोहब्बतें लुटाऊंगा' को गाया.  दोनों को एक मंच पर साथ देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है. शो में भोजपुरी स्टार और नेता रवि किशन गेस्ट बनकर आए हैं. ये धमाकेदार परफॉर्मेंस देखकर रवि ने कहा- अद्भुत. बादशाह और विशाल डडलानी भी गदगद हो उठे. बादशाह ने तो अभिजीत-अमित को सैल्यूट करते हुए स्टेज पर जाकर स्पीकर तोड़ा. माहौल पूरी तरह क्रेजी नजर आया.

इंडियन आइडल के हर सीजन्स से टॉप सिंगर्स को स्टेज पर बुलाया गया. सभी ने रवि किशन और जजों के साथ वेलकम 3 के गाने 'फिलौरी बिना चटनी' पर डांस किया. रवि किशन ने भी ठुमके लगाए. उन्होंने शो में आकर खूब मजे किए. ये प्रोमो देखकर फैंस की एक्साइटमेंट तेज हो गई है. मियांग चैंग ने कमेंट कर लिखा- अभिजीत, अमित और प्राजक्ता साथ में, ये कितना कूल है. 

Advertisement

प्रोमो वीडियो देखकर फैंस का कहना है कि शो में आग लगने वाली है. किसी ने कहा फुल एंटरटेनमेंट होगा. इंडियन आइडल का सीजन 16 कई महीनों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो में हर वीकेंड नई थीम और सेलेब्रिटी गेस्ट को बुलाया जाता है. इससे शो की वाइब रिफ्रेशिंग रहती है. 

क्या है अभिजीत-अमित का विवाद?
इंडियन आइडल 1 हारने के सालों बाद अमित ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि फिनाले से 2 दिन पहले जानबूझकर वोटिंग लाइन्स को बंद किया गया था. उन्होंने मेकर्स और चैनल पर बायस्ड होने के आरोप लगाए थे. ये भी कहा कि अभिजीत की जीत पॉलिटिकल इंफ्लुएंस से इंस्पायर्ड थी. हालांकि अभिजीत ने अमित के सभी आरोपों को खारिज किया था. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »