TV की मशहूर एक्ट्रेस-टूटी 9 साल की शादी, हुई इमोशनल, बोली- सब चला गया

टेलीविजन एक्ट्रेस हुनर हाली ने 9 साल की शादी के बाद तलाक लेकर अलग होने की बात कबूली है. उन्होंने बताया कि तलाक उनके लिए सबसे इमोशनल फैसला था, जिसमें उन्होंने अपने सपनों और यादों को खोने का दर्द महसूस किया.

Advertisement
तलाक का नहीं अफसोस (Photo: Instagram @hunarhale) तलाक का नहीं अफसोस (Photo: Instagram @hunarhale)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:05 PM IST

टेलीविजन एक्ट्रेस हुनर हाली जिंदगी के दर्दनाक फेज से गुजरी हैं. उनकी 9 साल की शादी का अंत हो गया है. हुनर, पति मयंक गांधी से तलाक लेकर अलग हो गई हैं. कपल ने 2025 में कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी. अब वो ऑफिशियली अलग हो चुके हैं. तलाक के बाद हुनर ने पहली बार इस पर बात की है.

Advertisement

तलाक के दर्द में हुनर 
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए हुनर ने इसे अपनी लाइफ का सबसे इमोशनल फैसला बताया. उन्होंने कहा कि आप सिर्फ पार्टनर से अलग नहीं होते हो. तलाक के बाद सारे प्लान्स, सपने और यादें उस शख्स के साथ चली जाती हैं, जो आपने उनके साथ देखे थे. काफी वक्त मैं खुद को लेकर सख्त रही. सोचा कि थोड़ा और एडजस्ट करूं. थोड़ा अच्छे से समझूं. शायद चीजें धीरे-धीरे बेहतर हो जाएं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 

'तलाक फाइल करना उतना मुश्किल नहीं था, जितना ये महसूस करना था कि अब हम साथ नहीं हैं. हुनर ने कहा कि ये फैसला मैंने काफी थक हार कर लिया. मुझे लगा कि शांति को चूज करना शादी का रिजेक्शन नहीं है. ये मेरा खुद से एक कमिटमेंट है. तलाक से पहले हमने सारी चीजों पर सोच विचार किया. तब जाकर ये फाइनल कर पाए.'

Advertisement

'एक वक्त आया जब मैंने और मयंक ने महसूस किया कि हमें अलग हो जाना चाहिए और इसमें ही हमारी भलाई है. फिर हम सम्मान पूर्वक एक-दूसरे से अलग हो गए. तलाक मेरे लिए बिल्कुल आसान नहीं रहा. 9 साल के चैप्टर को खत्म करना आसान नहीं है. मुझे ऐसा महसूस हुआ कि जैसे मेरी लाइफ का एक हिस्सा निकाल दिया गया हो. एक समय मैं सेट पर कई सारे इमोशन्स लेकर आती थी. हैवी फील होता था, लेकिन तलाक फाइनल होने के बाद काफी हल्का महसूस हो रहा है.'

तलाक के बाद भी हुनर का शादी और प्यार से विश्वास नहीं उठा है. वो कहती हैं कि मैंने जितना महसूस किया है, प्यार बहुत खूबसूरत चीज है. उन्होंने कहा कि वो किसी भी रिश्ते के इमोशन्स की कद्र करती हैं और करती रहेंगी. 

हुनर हाली और मयंक गांधी 2016 में शादी के बंधन में बंधे और 9 साल बाद 2016 में दोनों तलाक लेकर अलग हो चुके हैं. हुनर ने अपनी बात कह दी. लेकिन मयंक ने तलाक पर कुछ नहीं बोला है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »