100 से ज्यादा नाइटसूट लेकर बिग बॉस में आईं हिना, बॉयफ्रेंड के 'ड्रेस सेंस' से नाराज

आजकल हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी बिग बॉस के घर में पड़ोसी बनकर आए हैं. वूट के एक अनसीन वीडियो में हिना रॉकी से नाराज दिखाई दी हैं. जानें क्या है हिना के गुस्से की वजह...

Advertisement
रॉकी जायसवाल और हिना खान रॉकी जायसवाल और हिना खान

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 28 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:08 PM IST

हिना खान जबसे बिग बॉस में आई हैं विवादों से घिरी हुई हैं. घर से बाहर उनके बयानों और हरकतों की काफी आलोचना हो रही है.  हिना की सोशल मीडिया ट्रोलिंग के खिलाफ उनके बॉयफ्रेंड रॉकी हमेशा बचाव में खड़े रहे हैं. लेकिन अब हिना खुद ही रॉकी की नेशनल टेलीविजन पर आलोचना करती दिख रही हैं.

आजकल रॉकी बिग बॉस के घर में पड़ोसी बनकर आए हैं. वूट के एक अनसीन वीडियो में हिना रॉकी से नाराज दिखाई दी हैं. दरअसल, वह बॉयफ्रेंड के ड्रेसिंग सेंस पर गुस्सा हैं.

Advertisement

इससे पहले जब रॉकी ने घर में एंट्री की थी. तब हिना फूट-फूटकर रोई थीं. लेकिन इस बार वह नाराज दिख रही हैं. दरअसल, अनसीन वीडियो में वह लव त्यागी से कहती दिखीं कि वे रॉकी से गुस्सा हैं. वे नेशनल टेलीविजन पर बार-बार एक ही जैकेट पहनकर आ रहे हैं. उसके पास इतने सारे जैकेट हैं, फिर भी वो दोबारा वहीं जैकेट पहनकर शो में आया है. जो कि मुझे पसंद नहीं है.

बता दें, हिना ने घर में एक भी बार कपड़े रिपीट नहीं किए हैं, वह फिनाले तक की ड्रेसेस लेकर घर में आई हैं. एक बार विकास गुप्ता ने खुलासा किया था कि हिना बिग बॉस में 100 से ज्यादा नाइट सूट लेकर आई हैं. हिना घर में सबसे स्टाइलिश दिखती हैं. उन्हें बिग बॉस की स्टाइनल आइकन भी कहा जा रहा है.

Advertisement

हालांकि अपने ड्रेसेस की वजह से वह विवादों में भी आई हैं. एक फैशन डिजाइनर ने उनपर मांग कर कपड़े पहनने का आरोप लगाया है. टीवी सीरियल के लिए कपड़े डिजाइन करने वाली नीरुशा निखत ने ट्विटर के जरिए हिना खान पर निशाना साधा. कहा कि मांग कर कपड़े पहनने से तो कोई भी स्टाइल आइकॉन बन जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement