न बेटा-न बेटी, किसके नाम करोड़ों की संपत्ति करेंगी गोविंदा की पत्नी? सुनीता का जवाब सुन हैरान लोग

बिंदास और बेबाक सुनीता आहूजा ने एक बार फिर अपने धाकड़ अंदाज से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. सुनीता ने ये खुलासा किया है कि वो अपनी प्रॉपर्टी किसके नाम करेंगी. जानना नहीं चाहेंगे आप?

Advertisement
सुनीता ने प्रॉपर्टी को लेकर कही ये बात (Photo: ITG) सुनीता ने प्रॉपर्टी को लेकर कही ये बात (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:36 AM IST

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. सुनीता हमेशा बिना फिल्टर अपनी बात दुनिया के सामने रखती हैं. सुनीता करोड़ों की संपत्ति की मालिक हैं. अब उन्होंने बताया कि वो अपनी जायदाद किस के नाम करने वाली हैं. 

सुनीता की बात सुन हैरान लोग

दरअसल, सुनीता बीते दिन मुंबई में अपने पेट डॉग संग नजर आईं. सुनीता अपने डॉगी को खूब लाड करती दिखीं. सुनीता अपने डॉगी को प्यार से गोद में उठाकर गाड़ी की फ्रंट सीट पर बैठाती हुई दिखाई दीं. 

Advertisement

इस दौरान पैप्स को अपने डॉगी से मिलाते हुए सुनीता ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो अपनी सारी प्रॉपर्टी अपने डॉगी के नाम पर करके जाएंगी. 

उनकी इस बात पर पैप्स ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि उनके भांजे कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक का क्या होगा? इसपर सुनीता बोलीं- कृष्णा तो मेरा बेटा है. उसके पास पहले से ही बहुत कुछ है. उल्टा मुझे उससे लेना है. कृष्णा हमसे बड़ा है. भगवान करे वो और आगे बढ़े. जब तक मैं जिंदा हूं, तब तक तो उनपर मेरा आशीर्वाद रहेगा ही. सुनीता का ये बेबाक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. 

 

हालांकि, फैंस को इस बात की हैरानी है कि प्रॉपर्टी देने के लिए सुनीता ने ना तो बेटे यशवर्धन आहूजा का नाम लिया और ना ही बेटी टीना का, बल्कि सुनीता अपनी सारी प्रॉपर्टी अपने डॉगी के नाम करना चाहती हैं. 

Advertisement

भांजे संग मिटी सुनीता की दूरियां

बता दें कि सुनीता की भांजे कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा संग सालों की दूरियां मिट गई हैं. कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स' के में जब सुनीता आई थीं, तो उन्होंने सारे मनमुटाव भूलकर भांजे कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा को गले लगा लिया था. वो दोनों भी मामी को देखकर इमोशनल हो गए थे. 14 साल बाद कृष्णा और कश्मीरा के बीच मनमुटाव खत्म होता देखकर फैंस भी भावुक हो गए थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »