बिग बॉस 10: मोना नहीं ये सदस्य हो रहा है घर से बाहर

खबरें थी कि इस बार घर से मोनालीसा एलिमिनेट होंगी लेकिन ऐसा नही हुआ. इस वीएंड पर घर का ये सदस्य सलमान के घर को कह देगा अलविदा..

Advertisement
गौरव चोपड़ा हुए घर से बाहर गौरव चोपड़ा हुए घर से बाहर

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST

नए साल पर बिग बॉस के घर से पहला एलिमिनेशन हो रहा है. एक और सदस्य को बाहर जाना पड़ेगा और वो हैं गौरव चोपड़ा. पिछले हफ्ते एलिमिनेशन से बचने के बाद इस हफ्ते गौरव को सलमान का घर छोड़ना होगा.


खबरें थी की मोनालीसा इस बार के एलिमिनेशन में घर से बाहर हो जाएंगी लेकिन अब ऐसा नही है. इस हफ्ते भी घर में बानी, गौरव और मोना नॉमिनेट हुए. जिसके बाद इस रविवार गौरव चोपड़ा घर से बाहर हो जाएंगे.

Advertisement


पिछले हफ्ते भी ये तीनों नॉमिनेट हुए थे लेकिन सलमान खान के बर्थडे और क्रिसमस को देखते हुए किसी को घर से बाहर नही जाना पड़ा लेकिन इस हफ्ते किसी सदस्य को घर से बाहर जाना होगा. प्रियंका जग्गा को घर से निकालने के बाद नए साल पर ये पहला एलिमिनेशन  होगा.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »