एल्विश यादव और जिया शंकर का शो Engaged Season 2 14 फरवरी 2026 यानी वैलेंटाइन डे पर प्रीमियर हुआ. इसके पहले सात एपिसोड आ चुके हैं और फिलहाल ये जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे हैं. नए सीजन में कई बोल्ड टास्क दिखाए गए हैं, जैसे लैप डांस चैलेंज, आइस क्यूब टास्क और मड टास्क.
एंगेज्ड पर भड़के यूजर्स
इन चैलेंजेस के क्लिप्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है. यूजर्स जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. उनका कहना है कि डेटिंग शो का अब कोई मतलब नहीं रह गया है. अगर यही सब करना था तो ऐजाज खान का शो हाउस अरेस्ट क्या बुरा था. वो तो बंद हो गया, इसे भी होना चाहिए. सोशल मीडिया पर एंगेंज्ड की खूब किरकिरी हो रही है.
एपिसोड्स के शुरुआती टास्क में लड़कियों से कहा गया कि वो उस कंटेस्टेंट पर मिट्टी फेंकें जिसे वो घर में नकली समझती हैं. वहीं लड़कों को कहा गया कि वो लड़कियों के शरीर से वो मिट्टी साफ करें. इस पर एक यूजर ने ट्वीट किया- ये किस तरह का टास्क है एंगेज्ड सीजन 2 में?
एक और टास्क जिसने काफी ध्यान खींचा, वो था लैप डांस चैलेंज. होस्ट जिया ने कंटेस्टेंट दीपांकना दास से बिस्वजीत घोष को लैप डांस देने को कहा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. ऐसे कंटेंट के एयर होने के बाद शो को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा- ये कैसा घटिया शो चल रहा है. दूसरे ने लिखा- अब कोठे जाने की जरूरत नहीं, डिजिटल कोठे हैं… इनके घर वाले कुछ नहीं बोलते क्या?
एक और टास्क में लड़कों को मुंह में बर्फ रखकर उसे लड़की के शरीर पर घुमाना था. इस पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया दी और लिखा-'छी...' यूजर्स ने आगे कहा कि- एंगेज्ड और उसके टास्क… हिमांशी प्लीज हेजिटेट ब्रो. अभी तो शो की शुरुआत हुई है, देखना होगा कि आगे इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है, ट्रोलिंग देखकर मेकर्स कुछ बदलाव लाते हैं या फिर इस किरकिरी को भुनाना उन्हें ज्यादा सही लगता है.
फिलहाल शो में 10 कंटेस्टेंट हैं- अंश कुकरेजा, देव करण, बिस्वजीत घोष, कृति वर्मा, हिमांशी शर्मा, आचमन शर्मा, दीपांकना दास, इराम सैयद, उन्नति पटवाल और मन्नत कुल्हरिया. वहीं, शो के तीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं- निखिल मलिक, देवांशी शर्मा और यश पाल सिंह.
aajtak.in