यूपी के हापुड़ में पुलिस ने नोटबंदी के दौरान बंद हुए 500 और 1000 रुपये के 1.44 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद किए हैं. मामले में देवेंद्र उर्फ रैला को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी नई करेंसी दिलाने का झांसा देकर पुराने नोटों का सौदा करता था.