कुछ इस तरह कर रहे हैं दिव्यांका और वि‍वेक अपनी शादी की तैयारियां

धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' से अपनी पहचान बनाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही अपने को-स्टार विवेक दहिया के साथ शादी के बंधन में बंधनें जा रही हैं.

Advertisement
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2016,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

टीवी की दुल्हन उर्फ दिव्यांका त्रिपाठी की शहनाई 8 जुलाई को बजने वाली है. दिव्यांका की शादी उनके ब्वॉयफ्रेंड और को-एक्टर विवेक दहिया से हो रही है. इन दोनों स्टार्स की शादी का कार्ड सामने आया है. कार्ड ग्रीन और गोल्डन कलर का है.

शादी से पहले इस कपल ने दोस्तों के साथ किया. दिव्यांका ने अपना प्री-वेडिंग शूट भी कराया है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. बता दें कि इनकी शादी 8 जुलाई को भोपाल में होगी. इससे पहले 7 जुलाई को संगीत सेरेमनी होगी. 14 जुलाई को मुंबई में रिसेप्शन दिया जाएगा.

Advertisement

चंडीगढ़ में हुई थी सगाई
याद दिला दें कि . हालांकि ये दोनों तब एक शो में काम कर रहे थे लेकिन यह लव-मैरिज नहीं है. जल्दबाजी में आयोजित हुई इस सगाई में दोनों के परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए. एक इंग्ल‍िश न्यूजपेपर से बातचीत में दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया था कि मैंने कोई डेट नहीं की है. हम अपने रिश्ते को शादी तरफ ले जाना चाहते थे और ऐसा हो भी रहा है. वैसे, हम एक-दूसरे को बेहद चाहते हैं .


दिव्यांका को मिला अपनी जैसी आदतों वाला लड़का
'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर की मम्मी ने ऐसी चर्चा की थी कि वह के लिए परफेक्ट मैच ढूंढ रही हैं. वह चाहती थीं कि दिव्यांका के लिए उन्हीं के जैसा लड़का देखा जाए यानी जो ज्यादा पार्टी न करता हो और जिसे ड्रिंक करने या स्मोक करने की आदत न हो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »