धड़क में जाह्नवी की मां के रोल में श्रीदेवी नहीं ये एक्ट्रेस आएंगी नजर

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म धड़क से बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही हैं. खबरें आ रही थीं कि बेटी की पहली फिल्म में श्रीदेवी उनकी मां के किरदार में नजर आएंगी. हालांकि ये खबरें झूठी साबित होती दिख रही हैं.

Advertisement
धड़क का पोस्टर धड़क का पोस्टर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 13 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 6:57 PM IST

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही हैं. खबरें आ रही थीं कि बेटी की पहली फिल्म में श्रीदेवी उनकी मां के किरदार में नजर आएंगी. हालांकि ये खबरें झूठी साबित होती दिख रही हैं.

SpotboyE के मुताबिक, फिल्म में जाह्नवी की मां के रोल में टीवी एक्ट्रेस शालिनी कपूर नजर आएंगी. शालिनी 'कबूल है' और 'स्वरागिनी' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं.

Advertisement

शालिनी को टीवी की सबसे छोटी और खूबसूरत मम्मियों में से एक माना जाता है. वो फिलहाल सोनी के आने वाले शो 'पृथ्वी वल्लभ' में काम कर रही हैं. शो में उनके साथ सोनारिका भदोरिया और आशीष शर्मा हैं. शालिनी, आशीष के मां के रोल में हैं.

'धड़क' की बात करें तो फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग राजस्थान में खत्म हो गई है. अब दूसरे शेड्यूल के लिए टीम कोलकाता रवाना हो चुकी है. पहले शेड्यूल के लिए श्रीदेवी और ईशान खट्टर की मम्मी नीलिमा अजीम राजस्थान में मौजूद थे.

'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रीमेक है. इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन बैनर तले हो रहा है. यह अगले साल 6 जुलाई 2018 को रिलीज होने वाली है. इसमें ईशान और जाह्नवी की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी. इंडस्ट्री में सबकी निगाहें इन दोनों की केमिस्ट्री और फिल्म की रिलीज पर टिकी हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement