'जिंदगी का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म', CID प्रोड्यूसर के निधन से टूटे शिवाजी साटम, बोले- पद्मश्री मिलना चाहिए

27 अक्टूबर 2026 को टीवी निर्माता बीपी सिंह का 77 साल की उम्र में निधन हो गया. अभिनेता शिवाजी साटम ने अपने करीबी दोस्त के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके साथ बिताए पलों को याद किया.

Advertisement
बीपी सिंह के निधन से टूटे शिवाजी साटम (Photo: Social Media) बीपी सिंह के निधन से टूटे शिवाजी साटम (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

दिवाली से पहले टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई. C.I.D और आहट जैसे सुपरहिट शोज बनाने वाले निर्माता बी.पी. सिंह का निधन हो गया. 27 अक्टूबर को 77 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर से टेलीविजन की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है.  C.I.D में एसीपी प्रद्युमन बनकर लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता शिवाजी साटम ने निर्माता के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने करीबी दोस्त बी.पी. सिंह संग बिताए गए खूबसूरत पलों को भी याद किया है.

Advertisement

दोस्त के निधन से टूटे शिवाजी साटम
शिवाजी साटम ने अपने करीबी दोस्त को याद करते हुए वैरायटी इंडिया संग बातचीत में कहा- आज मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म हो गया है. वो बहुत अच्छे इंसान थे. एक उम्दा दोस्त थे. मैंने सब उनसे ही सीखा. मैं थिएटर से आया था. मुझे ये अच्छे से पता था कि स्टेज पर एक्ट कैसे करना है. लेकिन कैमरे के सामने  मुझे परफॉर्मेंस देना सिखाया है. जरूरत पड़ने पर हर सीन को कैसे लार्जर देन लाइफ बनाना है, ये भी मैंने उनसे ही सीखा है. वो हर चीज को बहुत ही खूबसूरती के साथ समझाते थे. वो बहुत ही अच्छे गुरू थे.

बी.पी. सिंह के लिए पद्मश्री की मांग
C.I.D एक्टर ने कहा कि 'दोस्ती में गलतफहमियां और झगड़े होते रहते हैं, लेकिन वो मेरी जिंदगी के हर मौसम में थे. हम दोनों का रिश्ता इतना मजबूत था कि वो किसी भी छोटी सी चीज से नहीं टूट सकता था. उनके जैसे इंसान को पद्मश्री मिलना चाहिए, लेकिन उन्होंने काम करते हुए कभी भी इस बारे में नहीं सोचा. वो हमेशा यही कहते थे, जाने दो, इससे क्या ही बदल जाएगा. हमारी ऑडियंस हमेशा हमारे साथ है, यही मेरे लिए सबसे बड़ा अचीवमेंट है.'

Advertisement

बी.पी. सिंह (बृजेंद्र पाल सिंह), ‘CID’ और ‘आहट’ के निर्माता-निर्देशक का निधन 27 अक्टूबर 2026 की सुबह दिल का दौरा पड़ने से हुआ. वो 77 साल के थे. उन्हें मुंबई के सांताक्रूज स्थित सूर्या अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »