बिग बॉस: सलमान ही नहीं, सिद्धार्थ शुक्ला की फीस भी कर देगी हैरान!

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ ने बिग बॉस के मेकर्स से भी मोटी रकम चार्ज की है. सलमान की फीस तो सुर्खियों में हमेशा रहती है, लेकिन इस बार सिद्धार्थ की फीस भी हैरान कर देने वाली है.

Advertisement
सिद्धार्थ शुक्ला सिद्धार्थ शुक्ला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

बिग बॉस 14 बस कुछ ही घंटों में शुरू होने जा रहा है. शो को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और हर कोई नए कंटेस्टेंट से मिलने के लिए खासा उत्साहित है. लेकिन इस बार नए कंटेस्टेंट के अलावा पुराने कंटेस्टेंट भी सुर्खियों में चल रहे हैं. बिग बॉस 14 में बतौर मेंटर कई पुराने खिलाड़ियों को वापस लाया जा रहा है. इस लिस्ट में बिग बॉस 13 विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का नाम भी शामिल है. अब सिद्धार्थ शुक्ला की लोकप्रियता ऐसी रही है कि उनका किसी भी शो से जुड़ना उसे हिट बना देता है.

Advertisement

सिद्धार्थ शुक्ला ने चार्ज की कितनी फीस?

अब इसी वजह से सिद्धार्श शुक्ला हर शो के लिए मोटी फीस लेते हैं. बताया जा रहा है कि एक्टर ने बिग बॉस के मेकर्स से भी मोटी रकम चार्ज की है. सलमान की फीस तो सुर्खियों में हमेशा रहती है, लेकिन इस बार सिद्धार्थ की फीस भी हैरान कर देने वाली है. एक न्यूज रिपोर्ट की खबर के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को हर हफ्ते के लिए 35 से 40 लाख फीस दी जाएगी. अब ये सलमान खान की फीस के सामने तो कुछ भी नहीं है, लेकिन बतौर टीवी एक्टर उनको इतनी बड़ी अमाउंट मिलना सभी को हैरान कर रहा है.

राधे मां सबसे महंगी कंटेस्टेंट?

वैसे इस समय राधे मां की फीस भी खबरों में बनी हुई है. इस सीजन में राधे मां को सबसे महंगा कंटेस्टेंट बताया जा रहा है. खबरों की माने तो उन्हें हर हफ्ते के 25 लाख रुपये मिल रहे हैं. इस समय राधे मां को लेकर सबसे ज्यादा विवाद देखने को मिल रहा है, दर्शक भी उनके गेम को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं, ऐसे में उनका मोटी फीस चार्ज करना लाजिमी हो जाता है. लेकिन खबरें ऐसी भी हैं कि राधे मां शायद सिर्फ एक ही हफ्ते के लिए शो में आ रही हैं. मेकर्स ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसको लेकर अटकलें काफी तेज हैं.
 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »