बिग बॉस OTT: रिद्धिमा पंडित ने डाला डेटॉल तो दिव्या ने खोया आपा, जमकर बरसीं

दरअसल, बिग बॉस ने एक टास्क दिया था. इस टास्क में रिद्धिमा, दिव्या के ऊपर डेटॉल डाल देती हैं. डेटॉल दिव्या की आंखों में चला जाता. आंखों में डेटॉल जाने से दिव्या बोखला जाता है. वो दर्द सहन नहीं कर पाती और बहुत गुस्सा करती हैं.

Advertisement
रिद्धिमा और दिव्या रिद्धिमा और दिव्या

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST
  • चर्चा में दिव्या अग्रवाल
  • वरुण संग रिलेशनशिप में हैं दिव्या
  • प्रतीक संग दिव्या अग्रवाल की लड़ाई

बिग बॉस ओटीटी में दिव्या अग्रवाल खूब चर्चा बटोर रही हैं. पहले दिन से वो किसी न किसी कारण से खबरों हैं. गुरुवार के एपिसोड में दिव्या, रिद्धिमा पंडित पर बहुत गुस्सा होती हैं. वो रिद्धिमा पर पानी की बाल्टी भरकर भी डालती हैं.  

रिद्धिमा पर गुस्साईं दिव्या 

दरअसल, बिग बॉस ने एक टास्क दिया था. इस टास्क में रिद्धिमा, दिव्या के ऊपर डेटॉल डाल देती हैं. डेटॉल दिव्या की आंखों में चला जाता. आंखों में डेटॉल जाने से दिव्या बोखला जाता है. वो दर्द सहन नहीं कर पाती और बहुत गुस्सा करती हैं. वो रिद्धिमा पर बहुत गुस्सा करती हैं. रिद्धिमा दिव्या से माफी मांगती हैं पर दिव्या सुनने को तैयार नहीं होती. वो पानी की बाल्टी उठाकर फेंकती हैं. रिद्धिमा कहती हैं- ऐसी इंटेंशन नहीं थी. मैं तुम्हारे सर पर डाल रही थी, ये आखों में शिफ्ट हो गया. 

Advertisement

प्रतीक संग दिव्या की लड़ाई

शो में पहले दिन से दिव्या और प्रतीक के बीच लड़ाई देखने को मिल रही है. स्टेज पर करण जौहर के सामने ही दोनों के बीच में बहस शुरू हो गई थी. शो में आने के बाद से दोनों किसी न किसी चीज को लेकर वड़ रहे हैं. कई बार दोनों को ये लड़ाई फेक और ओवररेटेड लग रही है. 

वरुण सूद संग रिलेशन में हैं दिव्या

दिव्या खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट्स वरुण सूद के साथ रिलेशनशिप में हैं. दोनों लंबे समय से लिवइन में हैं. दिव्या और वरुण की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करती हैं. सोशल मीडिया पर भी दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »