BIGG BOSS: आकाश ने की हदें पार, 'मम्मी' शिल्पा से की ये गंदी बात

कभी दोस्त रहे आकाश और शिल्पा शिंदे के बीच इन दिनों खराब रिश्ते चल रहे हैं. हाल ही में आकाश ने शिल्पा से एक बेहूदा बात की. जिसके बाद शिल्पा ने उनकी हितेन से शिकायत की. 

Advertisement
शिल्पा शिंदे और आकाश डडलानी शिल्पा शिंदे और आकाश डडलानी

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 23 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:52 PM IST

बिग बॉस में दोस्त और दुश्मन हर दिन बदलते रहते हैं. शुरुआत में अच्छा बॉन्ड शेयर करने वाले आकाश डडलानी और शिल्पा शिंदे के बीच इन दिन दूरियां बनी हुई हैं. हाल ही के एक अनसीन वीडियो में आकाश ने गंदगी की सारें हदें पार कर दी. उन्होंने शिल्पा से बहुत शर्मानाक बात करते हुए कहा कि वह उनके निजी अंग में लोशन लगाएं.

Advertisement

वैसे आकाश को यह बात मजाक में कहते पाया गया, लेकिन उनका इतना बेहूदा मजाक शिल्पा शिंदे को बिल्कुल रास नहीं आया. उन्होंने बिना देर किए आकाश को अपनी हद में रहने की हिदायत दे डाली. शिल्पा ने आकाश की इस गंदी हरकत की शिकायत हितेन तेजवानी से की.

हितेन को जब यह बात पता चली तो वह भी हैरान हो गए. उन्होंने शिल्पा से कहा, मजाक करते हुए लोगों को अपनी लिमिट में रहना चाहिए. शिल्पा और हितेन की बातचीत को आकाश ने सुन लिया. जो कि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया. इसके बाद वह भड़क उठे.

आकाश ने शिल्पा पर गुस्सा करते हुए कहा कि उन्होंने सीधे मुझसे इस मुद्दे पर बात क्यों नहीं की? आकाश के इस बर्ताव से शिल्पा इस कदर आहत हुई कि उन्होंने आकाश को कड़ा सबक सिखाने की ठानी.

Advertisement

बता दें, जबसे शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की दोस्ती हुई है. तभी से आकाश ने शिल्पा से दूरी बना ली. आकाश को इनका सुधरा रिश्ता पंसद नहीं आया. उन्होंने घर में शिल्पा और विकास की दोस्ती पर सवाल उठाए. कहा कि- इन दोनों के बीच दुश्मनी नहीं थी. टीवी के लिए ये दोनों कुछ भी कर सकते हैं. शो जीतने के लिए ये क्या-क्या कर सकते हैं पता चल गया.

वैसे आकाश के इस बर्ताव के लिए उन्हें वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान से भी डांट पड़ी थी. उन्होंने कहा, आकाश टीवी पर पूरे हफ्ते मूर्ख लगे हैं. अगर वह शिल्पा-आकाश की दोस्ती पर उंगली मजाक में उठा रहे थे तो उन्हें किसी को कॉन्फिडेंस में लेकर बोलना चाहिए था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »