Bigg Boss 16 First Eviction: बिग बॉस के घर से बाहर हुईं Sreejita De? ऐसी है चर्चा

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए टीना दत्ता, गोरी नागौरी, एमसी स्टैन, शालीन भनोट और श्रीजिता डे नॉमिनेटेड हैं. बिग बॉस खबरी की मानें तो इस हफ्ते श्रीजिता डे शो से बाहर हो जाएंगी. इसी के साथ श्रीजिता घर से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं. अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement
श्रीजिता डे श्रीजिता डे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST

बिग बॉस 16 के घर से आज पहला कंटेस्टेंट जाने वाला है. शो को शुरू हुए दो हफ्ते हो चुके हैं और इस हफ्ते घर का पहला एविक्शन होने वाला है. पिछले शुक्रवार, 7 अक्टूबर को सलमान खान बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स से बात की और सोमवार को ऐलान किया था कि कोई भि घर से बेघर नहीं होने वाला है. लेकिन अब सदस्यों को घर में दो हफ्ते हो चुके हैं. इसी के साथ घर से बेघर हुए पहले सदस्य का नाम भी सामने आ चुका है.

Advertisement

श्रीजिता डे हुईं बाहर

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए टीना दत्ता, गोरी नागौरी, एमसी स्टैन, शालीन भनोट और श्रीजिता डे नॉमिनेटेड हैं. बिग बॉस खबरी की मानें तो इस हफ्ते श्रीजिता डे शो से बाहर हो जाएंगी. इसी के साथ श्रीजिता घर से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं. हालांकि अभी शो की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है कि बिग बॉस 16 से बाहर होने वाला पहला कंटेस्टेंट कौन है.

कुछ दिनों पहले ही श्रीजिता डे और गोरी नागौरी की जबरदस्त लड़ाई हुई थी. दोनों ने एक दूसरे को खूब खरी-खरी सुनाई थी. इस लड़ाई के दौरान श्रीजिता ने गोरी को बिना स्टैन्डर्ड का और बदतमीज बताया था. इससे पहले श्रीजिता की लड़ाई मान्या सिंह से हुई थी. मान्या ने टीवी एक्टर होने के लिए उन्हें नीचा दिखाया गया था. वहीं श्रीजिता डे ने कहा था कि उन्होंने अपने करियर  में खूब मेहनत की है.

Advertisement

बॉयफ्रेंड ने दिया था बयान

गोरी संग श्रीजिता डे की लड़ाई पर एक्ट्रेस के मंगेतर ने भी रिएक्ट किया था. उन्होंने बयान जारी कर कहा था कि इस सिचूएशन को बेहतर तरीके से हैन्डल किया जा सकता था. बयान में कहा गया था, 'हमें पता है कि श्रीजिता डे कल की लड़ाई को ढंग से हैन्डल कर सकती थी. हालांकि चीजें हाथ से तब निकली थीं जब घरवालों ने लड़ाई के बीच कूदकर फालतू में आग में घी डालने का काम किया. श्रीजिता को अकेला छोड़ देना और बाद में उसपर इल्जाम लगाना सही नहीं है.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »