BB में वॉयलेंट हुईं Devoleena, Abhijeet को कहा-तेरे ऊपर थूकना चाहिए, ब्रेकडाउन के बाद बाथरूम में हुईं लॉक

अभिजीत का प्रतीक संग भिड़ना देवोलीना को पसंद नहीं आता. देवोलीना गुस्से में अभिजीत को खरी-खोटी सुनाने लगती हैं. देवोलीना अभिजीत पर चिल्लाते हुए कहती हैं-तेरे ऊपर तो थूकना ही चाहिए. इसपर अभिजीत भड़कते हुए देवोलीना को कहते हैं- बीच में क्यों आती है. बीच की बंदरिया. यह सुनकर देवोलीना भी पलटवार करते हुए कहती हैं- तू होगा बीच का बंदर. 

Advertisement
देवोलीना और अभिजीत देवोलीना और अभिजीत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST
  • बिग बॉस में वॉयलेंट हुईं देवोलीना
  • अभिजीत-देवोलीना की हुई लड़ाई
  • बाथरूम में लॉक हुईं देवोलीना

देवोलीना और अभिजीत के लव-हेट रिलेशनशिप ने घरवालों के साथ फैंस को भी कंफ्यूज कर दिया है. देवोलीना और अभिजीत एक पल में दुश्मनों की तरह लड़ते हुए दिखाई देते हैं, तो दूसरे ही पल दोनों फिर से स्पेशल फ्रेंड बन जाते हैं. अभिजीत का फ्लर्ट करना भी देवोलीना को बुरा नहीं लगता है. लेकिन अब शो के कमिंग एपिसोड में एक बार फिर देवोलीना और अभिजीत के बीच हाईवोल्टेज लड़ाई होते हुए नजर आएगी. 

Advertisement

प्रतीक संग भिड़े अभिजीत

शो के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अभिजीत टास्क के दौरान प्रतीक पर अपना गुस्सा निकालते हुए कहते हैं- यही आदमी है दरिंदा. अभिजीत की इस बात पर प्रतीक गुस्से में कहते हैं- मैं तुम्हारे चेहरे पर जोर का पंच मार दूंगा. इस बात पर अभिजीत प्रतीक पर भड़क जाते हैं और शर्ट उतारकर माइक को हवा में लहराकर प्रतीक को उन्हें मारने के लिए चैलेंज करते हैं. अभिजीत प्रतीक से कहते हैं- अगर एक बाप की औलाद है तो मार मुझे. 


एनिमल प्रिंटेड बिकिनी में Mouni Roy ने बिखेरा जलवा, स्टनिंग लुक पर फैंस हुए फिदा 


Corona in Bollywod: एक्टर John Abraham और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, क्वारनटीन हुआ कपल 

अभिजीत का प्रतीक संग भिड़ना देवोलीना को पसंद नहीं आता. देवोलीना गुस्से में अभिजीत को खरी-खोटी सुनाने लगती हैं. देवोलीना अभिजीत पर चिल्लाते हुए कहती हैं-तेरे ऊपर तो थूकना ही चाहिए. इसपर अभिजीत भड़कते हुए देवोलीना को कहते हैं- बीच में क्यों आती है. बीच की बंदरिया. यह सुनकर देवोलीना भी पलटवार करते हुए कहती हैं- तू होगा बीच का बंदर. 

Advertisement

लड़ाई में वॉलेंट हुए अभिजीत-देवोलीना
अभिजीत गुस्से में पानी की बोतल उठाकर देवोलीना पर फेंकने लगते हैं, तभी उमर अभिजीत को वॉयलेंट होने से रोकते हैं. प्रोमो वीडियो में देवोलीना और अभिजीत दोनों ही वॉयलेंट हुए नजर आ रहे हैं. दोनों एक दूसरे को मारने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन घरवाले उन्हें भिड़ने से रोक रहे हैं. अभिजीत संग लड़ाई होने पर देवोलीना अपना कंट्रोल खो देती हैं और घर में तोड़ फोड़ करने लगती हैं. रोते हुए देवोलीना बाथरूम में खुद को लॉक कर लेती हैं. सभी घरवाले उन्हें बाथरूम से निकलने की रिक्वेस्ट करते हैं. प्रोमो देखकर तो साफ है कि शो का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement