बिग बॉस 14 का आगाज हो गया है और इस बार सबकुछ काफी अलग है. हमेशा से बिग बॉस के घर में डायरेक्ट एंट्री और टास्क करने जैसी चीजें देखने को मिलती थीं. लेकिन इस बार बिग बॉस ने अपने घर के नियम बदल दिए हैं. इस सीजन में कंटेस्टेंट्स के साथ तूफानी सीनियर्स भी शो का हिस्सा बने हैं.
ये तूफानी सीनियर्स हैं बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला, बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान और एक्ट्रेस हिना खान जो बिग बॉस 11 में नजर आई थीं. हिना, सिद्धार्थ और गौहर ने कंटेस्टेंट्स के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी. उन्होंने घर में जाने से पहले कंटेस्टेंट्स से टास्क करवाए और कुछ को रिजेक्ट भी कर दिया. अब उनकी असली पावर आई है.
जिसके मुताबिक, गौहर को किचन, सिद्धार्थ को बेडरूम, हिना का लग्जरी सुविधाओं का इंचार्ज बनाया गया है. तीनों सीनियर्स की परमिशन के बिना घर का कोई सदस्य कुछ नहीं कर सकता. ना ही किचन में खाना बना सकता है, ना लग्जरी आइटम ले सकता है और ना ही बेडरूम में जा सकता है. इसके अलावा भी सीनियर्स के पास कंटेस्टेंट को कंफर्म करने की पावर है.
जैसा कि इस बार बिग बॉस 14 की थीम है #AbScenePaltega, उससे लगता है कि सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान बड़ा ट्विस्ट इस शो में लाएंगे. बिग बॉस ने प्रीमियर के समय बताया था कि जो कंटेस्टेंट टास्क में नहीं जीतता वो घर के अन्दर तब तक नहीं आ सकता जबतक तूफानी सीनियर्स उसे परमिशन नहीं देते.
बता दें कि रुबीना दिलैक, निशांत सिंह मलकानी, सारा गुरपाल और जान कुमार सानू को हिना, गौहर और सिद्धार्थ ने रिजेक्ट कर दिया है. उनके अलावा बाकी बचे सभी कंटेस्टेंट्स घर के अन्दर जा चुके हैं.
aajtak.in