क्या कास्टिंग काउच का शिकार होने से बची थीं दीपिका? BB में खुलेगा सीक्रेट

गुरुवार रात के शो में दीप‍क और श‍िवाशीष के बीच कैंप्टेंसी टास्क के लिए मुकाबला शुरू हो गया है.

Advertisement
दीपिका कक्कड़ दीपिका कक्कड़

मोनिका गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 2:11 PM IST

इस वक्त बिग बॉस 12  में काफी दिलचस्प खेल चल रहा है. ब‍िग बॉस ने दीपक ठाकुर और शिवाशीष मिश्र के बीच कैप्टेंसी के लिए ऐसा टास्क द‍िया है, जिसके चलते सभी घरवालों के सीक्रेट्स सामने आ रहे हैं. आज कास्टिंग काउच को लेकर बिग बॉस के घर में टास्क के दौरान सवाल पूछा जाएगा, जिसमें दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के इससे जुड़े कुछ सीक्रेट्स का खुलासा हो सकता है.

Advertisement

आज के एपिसोड में जो सवाल पूछा जाएगा वो है 'मैंने खुद को कास्टिंग काउच का शिकार होने से बचा लिया था'.

दरअसल, सोशल मीडिया पर बिग बॉस के घर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दीपिका, शिवाशीष को इससे जुड़ा हिंट देती नजर आ रही हैं. दीपिका कहती हैं- "मैं एक एक्ट्रेस हूं और मैं ‘काउच’ पर बैठी हूं." दीपिका के इस इशारे से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने खुद को कास्टिंग काउच का विक्टिम होने से बचाया है. अब दीप‍क और श‍िवाशीष में से इस सवाल का सही जवाब कौन देगा यह देखना दिलचस्प होगा.

बता दें कि दीप‍क और श‍िवाशीष के बीच कैंप्टेंसी टास्क के लिए गुरुवार रात के शो में जंग शुरू हो गई. दोनों के सामने ब‍िग बॉस कई ऐसे खुलासे करते हैं जो घर में मौजूद कंटेस्टेंट से जुड़े हुए हैं.

Advertisement

पिछले एपिसोड में 4 सदस्यों के सीक्रेट्स सामने आ चुके हैं. दीपक और शिवाशीष ने 2 सीक्रेट्स का सही अंदाजा लगाया था. इसी बीच सुरभि और श्रीसंत एक बार फिर से एक दूसरे के ऊपर चीखते-चिल्लाते नजर आए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »