बिग बॉस विनर शिल्पा ने जमकर की पार्टी, फिर करेंगी रियलिटी शो

बिग बॉस 11 जीतने के बाद शिल्पा शिंदे पहली बार डांस करती दिखाईं दी. किसी पार्टी में पहुंची शिल्पा अपनी जीत का जश्न मना रहीं हैं. इस पार्टी में टीवी की दुनिया से जुड़े कई सितारों ने शिरकत की.

Advertisement
शि‍ल्पा शि‍ंदे शि‍ल्पा शि‍ंदे

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 18 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:53 AM IST

बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे इनदिनों पार्टी मोड में चल रही हैं. हाल में एक इवेंट में पहुंची शिल्पा ने जमकर डांस किया और खूब एंजॉय करती नजर आईं. इस पार्टी में टीवी की दुनिया से जुड़े कई सितारों ने शिरकत की.

सास, बहू और बेटियां की टीम ने इस इवेंट के दौरान शिल्पा से बात की और उनके डांस को भी कैमरे में कैद किया. शिल्पा पीच कलर की ड्रेस में अपने दोस्तों के साथ पार्टी में मस्ती करती दिखीं.

Advertisement

बता दें कि 14 जनवरी को बिग बॉस के फिनाले में विकास गुप्ता और हिना खान को कड़ी टक्कर देते हुए शो को शि‍ल्पा ने अपने नाम कर लिया है. शो से बाहर आने के बाद कलर्स के शो एंटरटेनमेंट की रात में शिल्पा ने हिना को छोड़कर बाकी कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती की.

शिल्पा शिंदे जल्द ही एक और रियलिटी प्रोग्राम में नजर आने वाली हैं. इस इवेंट के दौरान बात करते हुए शिल्पा ने इस बात का खुलासा किया. बाकी आगे की क्या जानकारी है इस बारे में शिल्पा ने कुछ भी नहीं बताया. शिल्पा को कई ब्रैंड के एंर्ड्रोसमेंट के ऑफर आ रहे हैं. इसी के साथ खबरें हैं कि शिल्पा बॉलीवुड में भी नजर आ सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement