कोरोना की चपेट में अर्जुन बिजलानी की पत्नी, ये हैं मोहब्बतें एक्ट्रेस भी निकलीं पॉजिटिव

अर्जुन ने लिखा- मेरी पत्नी कोविड 19 पॉजिटिव निकली हैं. मैं और मेरा परिवार 14 दिन के लिए सेल्फ क्वारंटीन हो रहा है. मैं हमारे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि अपना टेस्ट करवा लें. 

Advertisement
शिरीन मिर्जा, अर्जुन बिजलानी और नेहा शिरीन मिर्जा, अर्जुन बिजलानी और नेहा

aajtak.in

  • ,
  • 04 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 5:05 PM IST

सीरियल नागिन के एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा को कोरोना हो गया है. एक्टर ने ट्वीट कर इस बात की खबर दी है. उन्होंने लिखा- मेरी पत्नी कोविड 19 पॉजिटिव निकली हैं. मैं और मेरा परिवार 14 दिन के लिए सेल्फ क्वारंटीन हो रहा है. मैं हमारे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि अपना टेस्ट करवा लें. 

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा- हम सभी हेल्दी और ठीक हैं और मैं उम्मीद कर रहा हूं कि हम ठीक ही रहेंगे. हमारे लिए दुआ कीजिये. अर्जुन बिजलानी की पत्नी के अलावा ये है मोहब्बतें की एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा भी कोरोना पॉजिटिव हो गई है.

सीरियल ये है मोहब्बतें और ढाई किलो प्रेम में नजर आईं एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. जब उनकी तबियत थोद्दी खराब हुई तो उन्होंने बिना इंतजार किए अपना कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें वे पॉजिटिव आईं.  कोरोना होने के बाद भी शिरीन दुखी नहीं हुईं. वे अपने घर पर हैं और क्वारंटीन में रह रही हैं. 

शिरीन ने आजतक से बातचीत में कहा कि बुरा समय कभी ना कभी खत्म हो ही जाता है लेकिन सख्त लोग हमेशा यही रहते हैं. एक हफ्ते पहले मैं कोरोना पॉजिटिव निकली थी और मैं अभी भी रिकवरी स्टेज पर हूं. इसके अलावा मैं बिल्कुल ठीक हूं. क्वारंटीन में रहते हुए मैंने महसूस किया मेरे पास दुनिया को बदलने का एक बहुत अच्छा मौका है और मैं एक प्यार भरी दुनिया बना सकती हूं. एक ऐसी दुनिया जिसमें सब एक दूसरे के साथ दयालु रहें.

Advertisement

बता दें कि जब से इंडस्ट्री में शूटिंग का काम शुरू हुआ है कई टीवी एक्टर्स को कोरोना अपनी चपेट में ले चुका है. हिमानी शिवपुरी से लेकर सचिन त्यागी, पार्थ समथान आदि संग अन्य कई कोरोना से जंग जीत चुके हैं तो कई अभी भी लड़ रहे हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »