क्वारनटीन में रुपाली गांगुली, परिवार ने स्पेशल तरीके से मनाया बर्थडे

बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए परिवार वालों ने रुपाली के घर के बाहर ही केक कट किया. इस दौरान परिवार के कई सदस्य वहां मौजूद थे. रुपाली के बेटे ने अपनी मां को हैप्पी बर्थ डे विश करते हुए केट कट किया.

Advertisement
रुपाली गांगुली रुपाली गांगुली

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 8:45 AM IST

टीवी के नंबर वन शो 'अनुपमां' में अनुपमा का किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाई गईं. इसके बाद से उन्होंने शूटिंग छोड़ दी है और होम क्वारनटीन हैं. इस बीच, 5 अप्रैल को उनका बर्थ डे आता है. हालांकि, उन्होंने पार्टी नहीं कि पर परिवार वाले कहां पीछे रहने वाले हैं. उन्होंने तमाम मुश्किलों के बाद भी रुपाली के बर्थडे को स्पेशल बना दिया. 

Advertisement

फैमिली ने ऐसे स्पेशल बनाया रुपाली का बर्थडे

हुआ यूं कि बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए परिवार वालों ने रुपाली के घर के बाहर ही केक कट किया. इस दौरान परिवार के कई सदस्य वहां मौजूद थे. रुपाली के बेटे ने अपनी मां को हैप्पी बर्थ डे विश करते हुए केट कट किया. 

इस दौरान रुपाली बालकनी में ना सिर्फ मौजूद थीं बल्कि उन्होंने एक छोटा सा वीडियो भी रिकॉर्ड किया. यही वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है- क्वारनटीन के बाद भी जब आपकी फैमिली कुछ स्पेशल करने की सोच ले तो..हम जल्द ही मिलकर सेलिब्रेट करेंगे. 

रुपाली ने अपने ताजा हालात के बारे में भी बताया है. उन्होंने कहा कि क्वारनटीन को 4 दिन हो गए हैं. अब कुछ भी स्मेल नहीं कर पा रही हूं. 

Advertisement

अनुपमा के शो मेकर राजन शाही ने भी एक इमोशनल पोस्ट के जरिए रुपाली गांगुली को बर्थडे विश किया. राजन शाही ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट कर रुपाली को विश करते हुए कामना की है कि वे जल्द ही हेल्दी होकर शो में रिटर्न करें.  

बता दें कि अनुपमां की टीम के दो लोग हाल में ही पॉजिटिव पाए गए. सबसे पहले अनुपमा के बड़े बेटे तोषू यानी आशीष को कोरोना हुआ इसके बाद रुपाली गांगुली इसकी चपेट में आ गईं. राजन शाही भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »