अंकिता को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद? शेयर किया पुराना वीडियो

अंकिता लोखंडे ने अपने सीरियल पवित्र रिश्ता से एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका पेट डॉग स्कॉच और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं. अंकिता ने अपने पेट को याद किया है, जो सुशांत के भी करीब था.

Advertisement
अंकिता को आई पेट स्कॉच और सुशांत की याद (Photo: Instagram @lokhandeankita/Screengrab) अंकिता को आई पेट स्कॉच और सुशांत की याद (Photo: Instagram @lokhandeankita/Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इस समय अचानक सुर्खियों में आ गई हैं. इसके पीछे की वजह उनका एक पुराना वीडियो है, जिसमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आए हैं. एक समय था जब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. सीरियल पवित्र रिश्ता के दौरान उनके प्यार की शुरुआत हुई थी. लेकिन कई सालों तक साथ रहने के बाद वो अलग हो गए. 

Advertisement

अंकिता ने याद किए पुराने दिन

अंकिता ने ब्रेकअप के बाद सुशांत के लिए हमेशा सम्मान और प्यार ही दिखाया है. जब एक्टर का निधन हुआ था, तब वो काफी दुखी हुई थीं. एक्ट्रेस अक्सर उन्हें याद भी करती हैं. अब अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुशांत से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका प्यारा पेट डॉग स्कॉच भी है. 

वीडियो में अंकिता अपने सीरियल पवित्र रिश्ता के सेट पर डॉग स्कॉच के साथ खेल रही हैं, जो उस वक्त काफी छोटा हुआ करता था. वो कह रही हैं कि उन्हें एक ऐसा साथी मिल चुका है, जो मानव (सुशांत) की जगह ले चुका है. अंकिता के साथ बैठे सुशांत वीडियो में हंसते दिख रहे हैं. इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी में लगाकर अंकिता ने लिखा, 'स्कॉच, एक प्यारी याद. मैं तुम्हें बहुत याद कर रही हूं.'  

Advertisement
अंकिता-सुशांत का पेट स्कॉच

सुशांत-अंकिता का करीबी था पेट स्कॉच

पेट डॉग स्कॉच अंकिता और सुशांत, दोनों का बेहद करीबी बताया जाता है. जब वो एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, तब स्कॉच उन्हीं के साथ रहता था. हालांकि अब वो इस दुनिया में नहीं है. सुशांत और अंकिता भी करीब सात साल तक साथ थे, मगर साल 2016 में वो अलग हो गए. ब्रेकअप से पहले दोनों एकसाथ डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के सीजन 4 में दिखे थे. 

सुशांत से अलग होने के बाद, अंकिता विक्की जैन को डेट करने लगीं. सुशांत भी फिर रिया चक्रवर्ती के साथ हुए. लेकिन साल 2020 में एक्टर ने अचानक आत्महत्या की और सभी को हैरान करके छोड़ दिया. उनकी मौत आज भी सस्पेंस बनी हुई है. सुशांत के फैंस जानना चाहते हैं कि उन्होंने क्यों ऐसा कदम उठाया और अपनी जान ले ली. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement