अंकिता की जिंदगी में आया नया प्यार, दो साल पहले सुशांत से हुई थीं अलग

एक्ट्रेस अंकता लोखंडे की जिंदगी में नया प्यार आ गया है. सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता सिंगल थीं, लेकिन अब वो बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं.

Advertisement
अंकिता लोखंडे अंकिता लोखंडे

स्वाति पांडे

  • मुंबई,
  • 07 जून 2018,
  • अपडेटेड 4:06 PM IST

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की जिंदगी में नया प्यार आ गया है. सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता सिंगल थीं, लेकिन अब वो बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं. विक्की बॉक्स क्रिकेट लीग की मुंबई टीम के सह-मालिक हैं.

पिछले साल होली से ही उनके अफेयर की खबरें आ रही थी, लेकिन स्पॉटबॉय की मानें तो दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं.

Advertisement

वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से लिखा है- दोनों एक-दूसरे के लिए बहुत सीरियस हैं. दोनों एक ही सोसाइटी में रहते हैं और एक साथ हैंग आउट करते हैं. करीबी दोस्तों को उनके अफेयर के बारे  में पता है.

हालांकि दोनों ही अभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं करना चाहते.

विक्की से पहले अंकिता, सुशांत को डेट कर रही थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 2011 में सगाई भी कर ली थी. दोनों पवित्र रिश्ता के सेट पर मिले थे. सुशांत ने अपने ब्रेकअप की खबर ट्विटर पर दी थी.

सुशांत अभी कृति सैनन को डेट कर रहे हैं. विक्की की बात करें तो रिपोट्स के मुताबिक वो 2012 में टिया वाजपेयी को डेट कर रहे थे. टिया 'हॉन्टेड 3D' और '1920: इविल रिटर्न्स' में नजर आई थीं.

अंकिता की पहली बॉलीवुड फिल्म 'मणिकर्णिका' में नजर आएंगी. फिल्म में वो कंगना रनौत की बहन बनी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »