108 किलो के बाद इस एक्ट्रेस ने वजन बढ़ाने से किया इनकार

एकता कपूर के नए शो की एक डिमांड को टीवी की इस नई एक्ट्रेस ने मानने से मना कर दिया है. वजह जानेंगे तो आप भी चौंक जाएंगे...

Advertisement
ढाई किलो प्रेम ढाई किलो प्रेम

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST

एकता कपूर के नए शो ढाई किलो प्रेम से टीवी पर अपना डेब्यू करने जा रही एक्ट्रेस अंजलि आंनद ने शो के मेकर्स की एक डिमांड को मानने से मना कर दिया है.

एक्ट्रेस अंजलि आंनद ने शो के मेकर्स को साफ मना कर दिया है कि वह शो की खातिर अपना वजन और बढ़ाने के लिए तैयार नहीं हैं. बता दें कि‍ एक्ट्रेस अंजलि आंनद का रियल लाइफ में 108 किलो वजन हैं और शो ढाई किलो प्रेम में वह एक ऐसा किरदार निभा रही है जिसका वजन बहुत ज्यादा है. और अब शो के मेकर्स चाहते हैं कि‍ अंजलि अपना वजन थोड़ा और बढ़ा लें जिसके लिए उन्होंने साफ इनकार कर दिया है.

Advertisement


आपको बता दे कि अंजलि आंनद स्टार प्लस से अपने डेब्यू शो के साथ अभिनय की शुरुआत कर रही हैं. अपने पहले ही शो में वह एक मोटी लड़की का रोल करने वाली हैं. अंजली के साथ इस शो मे एक्टर मेहरजान माजदा भी एक वजनी लड़के के किरदार में दिखाई देगें.


एक्ट्रेस अंजलि‍ के अनुसार उन्होने अब तक एक सिपंल लाइफ को जिया हैं और अब शो की खातिर अपना और वजन बढ़ाना उन्हें सही नहीं लगा. अधिक वजन बढ़ाने से उनकी सेहत पर उलटा असर हो सकता है.  ढाई किलो प्रेम का प्रसारण 3 अप्रैल से स्टार प्लस पर शुरू हो रहा है.



Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement