पॉपुलर शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ के करेक्टर विभूति मिश्रा जल्द ही फैंस को नए अवतार में दिखेंगे. अब वह शो में एक खूबसूरत नर्स के गेटअप में दिखाई देंगे. उनका यह अलग अंदाज फैंस को हैरान करने वाला है.
जाहिर ही बात है कि विभूति के गेटअप के पीछे शो में आने वाला नया ट्रैक है. जिसकी वजह सभी के चहेते विभूति भैय्या को लड़की का गेटअप लेना पड़ रहा है. वैसे यह पहली बार नहीं है कि उन्हें अलग लुक में दिखाया गया है. इससे पहले भी वह अलग-अलग गेटअप में दिख चुके हैं.
वह कहते हैं, मैं 50 बार लड़कियों का गेटअप ले चुका हूं. हर बार यही महसूस करता हूं कि लड़की के रूप में आना आसान नहीं है. इसमें काफी मेहनत लगती है. इसलिए मैं लड़कियों की बहुत इज्जत करता हूं’
बता दें, इस कॉमेडी शो में अंगूर भाभी के बाद विभूती का करेक्टर दर्शकों के बीच काफी फेमस है. टीआरपी चार्ट में यह शो हमेशा टॉप-10 में बना रहता है.
वन्दना यादव