यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर चर्चा में हैं. बीते दिनों खबरें आई थीं वो दो में एक पत्नी को तलाक देने वाले हैं. कहा गया कि वो पहली पत्नी पायल से अलग होंगे.
तलाक की न्यूज पर अरमान ने चुप्पी तोड़ी है. वो कहते हैं- लोग इतने खाली हैं कि सामने वाले को क्रिटिसाइज करने के लिए कुछ भी बकते हैं. अपने व्यूज बढ़ाने के लिए कुछ भी झूठ बोलते हैं.
पायल ने बताया कि ये लोग घर पर खाली बैठे होते हैं. इसलिए ऐसी बातें करते हैं. जिनकी अच्छी खासी गृहस्थी चल रही है उनका तलाक करा देते हैं.
अरमान ने यूजर्स पर निशाना साधते हुए कहा- अपनी सोच को बदलो. हमारी बहुत प्यारी सी फैमिली है. जिसका हम बहुत ध्यान रखते हैं.
''ये गंदी चीजें बोलकर अपने आप को छोटी सोच वाला इंसान मत साबित करो.'' पायल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने घर में खुश रहो. हमें भी रहने दो.
सोशल मीडिया पर चल रही इन बातों का उनकी सास (कृतिका की मम्मी) पर भी असर पड़ा. उन्होंने व्लॉग में अरमान को डांट लगाई.
वो भड़कते हुए कहती हैं- क्या चल रहा है ये? न्यूज में आ रहा है कि आप पायल को तलाक दे रहे हैं? क्यों दे रहो हो?
''न्यूज कभी झूठी नहीं होती. आपने सोचा होगा, बहुत टाइम हो गया. दो पत्नियों में से एक रख लेता हूं. लोग मुझे बदनाम करते हैं.''
''तुम दोनों इस घर से नहीं जाओगी. अरमान जाएगा घर से बाहर. मेरी लड़कियों को तलाक मिलेगा तो मैं दुखी नहीं होऊंगी. ''
अरमान ने बताया कि वो झूठी न्यूज है. लोग व्यूज के लिए झूठी बातें फैला रहे हैं. कौन दे रहा है तलाक? ऐसा कुछ भी नहीं है.
फिर कृतिका और पायल ने अपनी मां को समझाया कि ऐसा कुछ भी नहीं है. कोई तलाक नहीं दे रहा. तब जाकर कृतिका की मां ने राहत की सांस ली.
All Photos: Instagram @armaan__malik9