Advertisement

टीवी

'बुड्ढी हो गई, अजीब दिखती है', 2 बच्चियों की मां बनने पर मिले भद्दे ताने, एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को दिया जवाब

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST
  • 1/10

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने साल 2023 में जुड़वां बेटियों का वेलकम किया था. मां बनने के बाद एक्ट्रेस को भी बढ़े वजन, लुक्स पर ट्रोल किया गया. रुबीना ने अब इस बारे में चुप्पी तोड़ी है. 

  • 2/10

Zoom संग बातचीत में रुबीना ने कहा कि उनकी उम्र, शक्ल पर लोगों के कमेंट्स का उनपर पहले असर पड़ता था, लेकिन अब वो खुद से प्यार करने लगी हैं. ट्रोल्स को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों की परवाह नहीं है. 

  • 3/10

रुबीना बोलीं-कई ट्रोल्स जो मेरे करीबी भी नहीं हैं, उन्हें मैंने यह कहते सुना है, 'बुड्ढी हो गई है, अजीब दिखने लगी है, शायद बोटॉक्स करवाया है, फेसलिफ्ट सर्जरी करवाई है, बॉडी टोनिंग करवाई है, अजीब दिखने लगी है. 
 

Advertisement
  • 4/10

'लेकिन एक बात मुझे समझ आ गई है कि लोग क्या सोचते हैं, इस पर मेरा कोई कंट्रोल नहीं है. मेरा कंट्रोल सिर्फ इस बात पर है कि मैं उन पर कैसे रिएक्ट करती हूं. '
 

  • 5/10

'पहले मैं इस पर इतना स्ट्रॉन्गली रिएक्ट करती थी जिसका मुझपर काफी असर होता था. लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं अपना कंट्रोल उनके हाथ में दे दूंगी, तो वो हमेशा मेरे ट्रिगर पॉइंट्स को दबाते रहेंगे.'

  • 6/10

'इसलिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि अपनी एनर्जी को इस बात को समझने में लगाएं कि जो आपके पास है, वो दूसरों के पास नहीं हो सकता और जिसके पास जो नहीं होता वो उसी के बारे में बातें करते हैं. '

Advertisement
  • 7/10

रुबीना का कहना है कि एक खास तरह से दिखने का प्रेशर बहुत ज्यादा होता है. उन्होंने आगे कहा कि यह देखना काफी दुखद है कि हमारी जनरेशन खूबसूरती के कुछ तय पैमानों को ही सही मान रही है. 

  • 8/10

रुबीना आगे बोलीं- आज हर लड़की और हर औरत बस एक खास तरह से ही दिखना चाहती है. यह बड़े अफसोस की बात है कि लोग अब इस सोच को नॉर्मल मान रहे हैं कि जब तक आपके होंठ भरे हुए न हों, गालों पर बोटॉक्स न हो, या एक तीखी नाक न हो, जिससे हर कोई एक जैसा दिखने लगता है, तब तक आप इस रेस में पीछे हैं. 

  • 9/10

'लेकिन अगर हम सबको एक जैसा ही दिखना है, तो फिर आप इस बात को कैसे स्वीकार करेंगे कि भगवान ने आपको सबसे अलग और यूनिक बनाया है.'
 

Advertisement
  • 10/10

रुबीना की बात करें तो वो अपनी जुड़वां बेटियों और पति संग अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं. एक्ट्रेस को किसी की बातों से अब ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. 

 

(All Photo: Instagram @rubinadilaik) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement